Homeपंजाब

36 वीं विशाल शोभायात्रा पर भगवान भोलेनाथ और बांके बिहारी का अनूठा मिलन होगा

36 वीं विशाल शोभायात्रा पर भगवान भोलेनाथ और बांके बिहारी का अनूठा मिलन होगा

17 फरवरी 36 वीं विशाल शोभायात्रा पर भगवान भोलेनाथ और बांके बिहारी का अनूठा मिलन होगा भगवान भोलेनाथ कृपा बरसाएंगे जो आएंगे उनके जीवन में मंगल ही मंगल

लोक इंसाफ पार्टी की पहली रैली हल्का उत्तरी में “भ्रष्टाचार को समाप्त करने की 117 शपथ” के तहत आयोजित की गई
दशहरा महोत्सव का हेमराज अग्रवाल को दिया निमंत्रण : बाल किशन वर्मा
रेलवे Vs गलाडा विवाद सुलझा :

17 फरवरी 36 वीं विशाल शोभायात्रा पर भगवान भोलेनाथ और बांके बिहारी का अनूठा मिलन होगा भगवान भोलेनाथ कृपा बरसाएंगे जो आएंगे उनके जीवन में मंगल ही मंगल होगा : सुंदरदास धमीजा 

251 जंगम जम्मू और काशी विश्वनाथ से भोले बाबा के आगे दिव्य चांदी के रथ की रहनुमाई करेंगे। शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा 36 वी विशाल शोभायात्रा के उपलक्ष्य में किया गया गोविंद गोधाम में मीटिंग का आयोजन 

लुधियाना 30 जनवरी (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की एक विशाल बैठक लुधियाना के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोविंद गोधाम के प्रमुख सेवक सुंदर दास धमीजा की अध्यक्षता में भगवान बांके बिहारी के चरणों में 36 वी विशाल शोभायात्रा को लेकर मीटिंग संपन्न हुई ! इस मीटिंग का शुभारंभ भजन सरोज वर्मा, रोजी मक्कड़, पूजा शर्मा , अजय टिंकी,  सुभाष सेठी, माधव नागर द्वारा भगवान भोलेनाथ का गुणगान कर कर किया गया ! इस मीटिंग को संबोधित करते सुंदर दास धमीजा ने कहा कि आज गोविंद गोधाम में बेसहारा गऊओं का बहुत बड़ा आश्चर्य स्थल बन चुका है और गौशाला को लेकर पूरा लुधियाना नहीं पंजाब गोविंद गोधाम में आकर गौ सेवा कर रहा है। गौ सेवा का फल उन लोगों को जरूर मिलता है जो आकर गौ सेवा करते हैं। यहाँ बांके बिहारी मंदिर में आकर वृंदावन के नजारे मिलते हैं। आज शिव भकत्त 36 वी विशाल शोभा यात्रा को लेकर बांके बिहारी के आगे होकर प्रभु का आशीर्वाद लुधियाना के सभी शिव भक्तों को मिलेगा। इस बार 36 वी विशाल शोभायात्रा जिसमें भगवान भोले शंकर और भगवान कृष्ण का अनूठा मिलन होगा जो शिव भगत भगवान भोलेनाथ के चांदी के रथ पर भोलेनाथ के स्वयं परिवार के दर्शन करेंगे उनका मंगल ही मंगल होगा। इस बार विशेष रूप से भगवान भोलेनाथ और बांके बिहारी भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लुधियाना के सभी लोगों को मिलेगा जो भोलेनाथ का चांदी का रथ और बाला जी का रथ खींचेंगे उनका जीवन मंगलमय होगा उनके जीवन की सभी विघ्न बधाएं दूर होगी और अपार प्रभु की कृपा तमाम शिव भक्तों को मिलेगी।  इस मीटिंग को संबोधित करते हुए शिव सेना के राजीव टंडन, गोरा थापर, अमित अरोड़ा, अरविंद वालिया ने आश्वासन दिया कि इस बार 14 किलोमीटर की शोभायात्रा पर विशेष सुरक्षा प्रबंध शिवभक्त करेंगे और साथ ही उन्होंने कहा कि 108 केसरी ध्वज भगवान भोलेनाथ के रथ के आगे चलेंगे। शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रधान सुनील मेहरा, जनरल सेक्टरी संजय थापर, उप चेयरमैन पवन लहर, महामंत्री प्रवीण शर्मा, अश्विनी महाजन ने बताया कि इस बार 251 जंगम भगवान भोलेनाथ के हर रथ के आगे भगवान भोलेनाथ का गुणगान करेंगे। इस शोभायात्रा में  25 जंगम विशेष रूप से भोलेनाथ के दरबार से आ रहे हैं। यह 25 जंगम काशी विश्वनाथ से भगवान भोलेनाथ की धरती से विशेष आशीर्वाद देने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि 251 जंगम भगवान भोलेनाथ के रथ के आगे चलेंगे। जिनको हजारों शिव भगत रथ को स्वयं अपने हाथों और नंगे पैरों से खींचेंगे। केसरी पहनावे और ध्वजों के साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए सारे लुधियाना को शिवमई भगवान शंकर का आशीर्वाद मिलेगा ! भगवान भोलेनाथ रथ पर सपरिवार सवार होंगे। भगवान भोलेनाथ के दिव्य चांदी के रथ पर सवार होकर भगवान भोलेनाथ स्वयं रथ की अगुवाई करेंगे। 251 जंगम जो भगवान भोलेनाथ के विशेष दूत भगवान भोलेनाथ का गुणगान करते हुए लुधियाना के अंदर मंगल मई वर्षा करेंगे और लोगों को आशीर्वाद देंगे। लुधियाना के शिव भक्तों पर कृपा बरसाते हुए भगवान भोलेनाथ जंगमो  और हजारों रथ सेवकों  के साथ चलकर लुधियाना के लोगों पर कृपा बरसाएगे। भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा और परिक्रमा मार्ग जो शिव मंदिर गऊघाट से शुरू होकर रामलीला मैदान दरेसी, कपूर मार्केट, प्रताप बाजार, माता रानी चौक, घंटाघर चौक , किताब बाजार , सराफा बाजार , साबुन बाजार , चौड़ा बाजार , घास मंडी चौक ,निक्कामल चौक, डिवीजन नंबर तीन, ख्वाजा कोठी चौक,  संगला वाला शिवाला मंदिर में महंत नारायण दास पुरी द्वारा भगवान भोलेनाथ की आरती के साथ संपन्न होगी और बाद में विश्राम आरती शिव मंदिर गऊघाट में होगी। इस शोभायात्रा में छप्पन भोग वैष्णो देवी चौक डिवीजन नंबर 3 में भगवान भोलेनाथ की युवा सेना छप्पन भोग लगाएगी और फूलों की बरसात भी करेगी। इस शोभायात्रा मार्ग में सर्कुलर रोड पर रमेश महाजन और राकेश बोहरा अपने साथियों के साथ छप्पन भोग लगाएंगे। सभी शिवभक्त छप्पन भोग लगाकर भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर अशोक धवन, सुंदर दास धमीजा, सुनील मेहरा, सरोज वर्मा, रोजी मक्कड़, पवन मल्होत्रा, प्रवीण सिंगला, अरविंद कुमार, वशिष्ठ कुमार काला, पवन लहर, अमित गुप्ता, वंश गुप्ता, अंकुश गुप्ता,  प्रवीण शर्मा, अश्विनी महाजन , अमरजोत सिंह जस्सी ,   राजेश गुप्ता , जितेंद्र कुमार वशिष्ठ ,  बलदेव सिंह , योगेश मैनी, सतीश महाजन, अश्विनी मेहरा, एडवोकेट मुनीश अहूजा, सौरभ कालिया, मनोज अहूजा, रामानंद, तेजेंद्र पाल, डॉ राजेंद्र चौधरी, हरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेंद्र टिंकी, बब्बल, रामचंद्र अग्रवाल, रोजी, संतोष , राधा,  मल्लिका, राजीव अरोड़ा , राजेंद्र पराशर , राकेश धवन , देवेंद्र कुमार ,  अनिल ढोलक , डिप्टी कपूर, वेद भंडारी, उमेश सोनी, रमेश महाजन, गुनाराम, रेखा रानी,  सर्वजीत कौर, पूजा शर्मा, आशु राणा,  संदीप थापर, जितेंद्र सूद, संजय सूद,  जय जय राम मिश्रा, रामनाथ ओझा,  संजय कुमार, सी एम विज, तरसेम  लाल, सुरेश कुमार, रोहित गुप्ता,  राजकुमार, भूषण, मधु जैन, रश्मि, जीवन सोनू, शशि किरण, गीता थापर, निधि चड्डा, अनीता अरोड़ा, राजू हंस, अजय पंडित, शम्मी चौहान, रवि धवन, वनीत गुप्ता, संजय थापर, इंद्रदेव जंगम, पवन गोयल, राजीव टंडन,  हरीश कालिया, महेश दत्त शर्मा,  सुनील मैफिक, अमित गुप्ता, अमित अरोड़ा, मुकेश कुमार, सिमरन दीप सिंह, सतीश नागर, राजेंद्र भट्ट, दीपक कुमार, करण कुमार, अनीश कांसल, राजेश भनोट, राजू बेरी, हरीश सग्गड, राशि अग्रवाल, आर्यन नागर,  राजिंदर शर्मा, विश्वजीत सेठ, डॉक्टर एम एस चौहान, विकास चौहान, आशु शर्मा, मनमोहन अग्रवाल, अतुल कपूर,  लोकेश जैन, ज्योति रुद्रा, अश्वनी बहल, बनवारी हरजाई, सुभाष सेठी आदि उपस्थित थे। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0