25 जून 1975 भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय : गौरव अरोड़ा लुधियाना 26 जून (रवि वर्मा ब्यूरो) : 25 जून आपातकाल दिवस पर भाजपा जिला अध
25 जून 1975 भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय : गौरव अरोड़ा
लुधियाना 26 जून (रवि वर्मा ब्यूरो) :

25 जून आपातकाल दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा निर्देश पर आज हैबोवाल मंडल की ओर प्रधान गौरव अरोड़ा की ओर से एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे 25 जून 1975को लगे ।आपातकाल का विरोध करने व पार्टी के प्रति वफादारी को निभाते हुए गिरफ्तारियां देकर जिन लुधियाना वासियों ने जेल काटी थी। उनको सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एडवोकेट देव राज शर्मा को आपातकाल के दौरान पार्टी के प्रति वफादारी निभाने पर सम्मानित किया गया। इस मौके गौरव अरोड़ा ने कहा कि आज से 49 साल पहले देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया था, जिसे भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय भी कहा जाता है। 25 जून 1975 की आधी रात को आपातकाल की घोषणा की गई, जो 21 मार्च 1977 तक लगी रही। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादस्पद काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे। इस दौरान आम आदमी से उसके मौलिक अधिकार छीन लिए गए। सरकारी मशीनरी विपक्ष के आंदोलन को कुचलने में लग गई थी ! श्री अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी ,अरुण जेटली , प्रकाश सिंह बादल, मुलायम सिंह यादव समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं को जेल में ठूंस दिया गया । इस मौके पर राकेश भाटिया, अशमिंदर बग्गा, मुकेश मित्तल, नवीन वडेरा, अमित नेगी, प्रेम जी आदि मौजूद रहे।

COMMENTS