एकता रामलीला दशहरा कमेटी की तरफ से 17वा राम लीला एवं दशहरा महोत्सव 15 अक्टूबर को : बाल किशन वर्मा लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
एकता रामलीला दशहरा कमेटी की तरफ से 17वा राम लीला एवं दशहरा महोत्सव 15 अक्टूबर को : बाल किशन वर्मा
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
एकता रामलीला दशहरा कमेटी के प्रधान बाल किशन वर्मा ने पत्रकार वार्ता बताया की हर वर्ष की तरह इस साल भी दशहरा महोत्सव बड़ी ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। प्रधान बाल किशन ने बताया बताया की सरपरस्त कांति महंत तथा चेयरमैन कुलविंदर सिंह प्रिंस का हर साल विशेष योगदान रहता है। इस त्योहार को विजय दशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान् राम ने लंकापति रावण को परास्त कर लंका पर विजय हासिल कर सीता माता को उसके चंगुल से मुक्त करवाया था। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को ‘विजयादशमी’ के नाम से जाना जाता है।
उप प्रधान जतिन शर्मा ने बताया एकता रामलीला दशहरा कमेटी तरफ से 17वा राम लीला एवं दशहरा महोत्सव 15 अक्टूबर को हर साल की तरह बड़ी ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 15 अक्टूबर को मनाये जाने वाले इस त्योहार में रावण दहन शाम साढ़े पांच बजे रीती रिवाज के अनुसार कोविड नियमो को ध्यान में रखते हुए मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि कोविड नियमो को ध्यान में रखते हुए सभी मास्क लगाकर आवे अथवा उचित दुरी का ध्यान रखे। आप सभी आमंत्रित है।
इस मोके पर उप चेयरमैन राकेश भाटिया, जनरल सेक्ट्री विकास कनोजिया, स्टेज सेक्ट्री जगदीश कुमार, कैशियर कुलदीप सिंह गोल्डी, सरविंदर सिंह गंजा साउंड, रणधीर सिंह, प: संदीप, गुरमीत सिंह, शशि कपूर, कुलबीर सिंह रविंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।

COMMENTS