HomeHeath

हेरोइन की डिलीवरी देने आये तस्कर को किया गिरफ्तार

हेरोइन की डिलीवरी देने आये तस्कर को किया गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक सेल टीम ने फिरोजपुर से हेरोइन की डिलीवरी देने आये तस्कर को किया गिरफ्तार लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : फिरोजपुर से लुधियाना में हेरोइ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੇ ਨਿੱਤ ਦਿਨ ਆਨਾਜ ਘੁਟਾਲਿਆਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਫੂਡ ਸਪਲਾਈ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਪਦ ਤੋਂ ਹਟਾਇਆ ਜਾਏ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ
शिक्षा विस्तार अभियान को मिल रही है बड़ी प्रतिक्रिया : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा 449 दिन बाद शुरू

एंटी नारकोटिक सेल टीम ने फिरोजपुर से हेरोइन की डिलीवरी देने आये तस्कर को किया गिरफ्तार

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

फिरोजपुर से लुधियाना में हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए आए तस्कर को पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2 में केस दर्ज करके बुधवार अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि उसकी पहचान फिरोजपुर के थाना मलांवाला के गांव मल्लूवालिए निवासी सतनाम सिंह उर्फ बाबा के रूप में हुई।एएसआइ अमरीक सिंह व उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिविल अस्पताल के पीछे पुरानी जेल रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान उसे काबू किया। उसके कब्जे से 110 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि उक्त हेरोइन उसके पड़ोसी गांव कीमेवाला में रहने वाले मनजीत सिंह से उधार लेकर आया था। जिसे वो चीमा चौक के पास सूफिया बाग चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति को बेचने वाला था। गाैरतलब है कि शहर में चाेरी और लूटपाट के साथ ही हेराेइन की तस्करी लगातार बढ़ रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0