Homeहरियाणा

हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग 4 जुलाई को :

हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग 4 जुलाई को :

हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग 4 जुलाई को : ग्रुप-सी में 4 गुना अभ्यर्थियों को बुलाए जाने पर होगी चर्चा, भरे जाने हैं 32 हजार पद चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब

अशोक शर्मा बने राम महोत्सव कमेटी हैबोवाल के प्रधान
तीज कार्यकम का आयोजन
यूथ कांग्रेस का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोष :

हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग 4 जुलाई को : ग्रुप-सी में 4 गुना अभ्यर्थियों को बुलाए जाने पर होगी चर्चा, भरे जाने हैं 32 हजार पद

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

हरियाणा सीएम मनोहर लाल

हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में 4 जुलाई को 11 बजे सचिवालय की चौथी मंजिल पर स्थित मुख्य सभा-कक्ष में होगी। इस मीटिंग में हरियाणा ग्रुप-सी भर्ती में चार गुना अभ्यर्थियों को बुलाए जाने के फैसले पर चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर मुख्यमंत्री फैसला ले सकते हैं।

32 हजार भरे जाने हैं पद

हरियाणा के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में ग्रुप सी के विभिन्न पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जाना है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने साफ कर दिया है कि तृतीय श्रेणी के 32 हजार पदों के लिए CET पास चार गुना अभ्यर्थियों को ही स्क्रीनिंग टेस्ट प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। यह मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सरकार को नोटिस जारी किया है और कमीशन को आदेश दिए है कि याचिकाकर्ताओं को कौशल व लिखित परीक्षा में शामिल किया जाए।

हाईकोर्ट में है मामला

इस मामले में रोहतक निवासी देवेंद्र व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की और कहा कि हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी व डी के भर्ती के लिए सामान्य पात्रता (CET) के माध्यम से भर्ती करने का फैसला किया था। इसके लिए पिछले साल परीक्षा आयोजित की गई थी और याची ने यह परीक्षा पास कर ली। ग्रुप सी में मेडिकल, इंजीनियर, तकनीकी व कुछ विशेष योग्यता के पद होते हैं लेकिन आयोग ने सीईटी के लिए कोई उचित पाठ्यक्रम तैयार नहीं किया, जिसका नुकसान तकनीकी पदों के अभ्यर्थियों को होगा।

मई में हो चुकी है कैबिनेट मीटिंग

हरियाणा के CM मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें नई आबकारी नीति- 2023-24 को मंजूरी देने के साथ ही कई बड़े फैसले भी लिए गए। कैबिनेट की बैठक में फॉरेस्ट गार्ड्स की सेवा में प्रवेश के लिए योग्यता मानदंड बढ़ाने को स्वीकृति प्रदान की गई. सामान्य प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10+2/उच्च मानक कर दी गई है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0