Homeपंजाब

सेंट्रल जेल लुधियाना में सीआरपीएफ व् जेल गार्द का सर्च आपरेशन

सेंट्रल जेल लुधियाना में सीआरपीएफ व् जेल गार्द का सर्च आपरेशन

सेंट्रल जेल लुधियाना में सीआरपीएफ व् जेल गार्द का सर्च आपरेशन, नाै मोबाइल व तंबाकू की पांच पुड़ियां बरामद लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   सेंट्

सीएम शपथ ग्रहण समारोह के लिए ट्रैफिक डायवर्ट :
पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री बंगाल ममता बनर्जी , सीएम यूपी योगी आदित्यनाथ, तीरथ सिंह उत्तराखंड सीएम, इलेक्शन कमिश्नर सुनील चंद्रा की डीजीपी ऑफिस चंडीगढ़ थाना में कोविड गाइडलाइंस फॉलो ना करने की शिकायत दर्ज करवाई
नीरज चोपड़ा के ओलिंपिक में गोल्ड जीतने पर लुधियाना में जश्न

सेंट्रल जेल लुधियाना में सीआरपीएफ व् जेल गार्द का सर्च आपरेशन, नाै मोबाइल व तंबाकू की पांच पुड़ियां बरामद

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन व नशीले पदार्थों का मिलना बंद होने का नाम नहीं ले रहा। इस बार  जेल गार्द व् सीआरपीएफ ने मिल कर हवालातियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन तथा 5 तंबाकू की पुड़ियां बरामद की हैं। थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसआई हरदयाल सिंह ने बताया कि आरोपियो की पहचान कमलदीप सिंह, संदीप सिंह, रमन गुप्ता, प्रदीप सिंह, सुमित कुमार, विशाल कुमार तथा सुशील कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट अब्दुल हमीद की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।
अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिल कर सेंट्रल जेल में सर्च आपरेशन चलाया। जिस दौरान जब उक्त आरोपितों की बैरक में सर्च की गई तो उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 9 मोबाइल फोन तथा 5 तंबाकू की पुड़ियां बरामद हुईं। हरदयाल सिंंह ने कहा कि आरोपियो को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। ताकि पता लगाया जा सके कि जेल में उन तक वो फोन और तंबाकू किस तरह से पहुंचे।

जेल में नशों की रेगुलर सप्लाई चेन

मोबाइल के अलावा जेल में नशीले पदार्थों की बरामदगी भी होती रही है। जो यह साबित करती है कि जेल में नशों की रेगुलर सप्लाई चेन है। विगत महीने में दो पुलिस मुलाजिम ही जेल में तंबाकू ले जाते पकड़े गए हैं। छह महीने पहले भी दो मुलाजिमों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा सीआरपीएफ व जेल गार्द फेंका (बाहरी दीवार से फेंकना) रोकने में भी असफल रही है। हालांकि जेल की बाहरी दीवार के साथ पुलिस व पीसीआर की टीमें गश्त करती हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0