Homeपंजाब

सुबह-शाम विजिबिलिटी 10 मीटर, हाईवे पर हुए करीब 20 हादसे

हवा में नमी की मात्रा 100% होने से पड़ा घना कोहरा, आज भी ऐसे ही रहेंंगे हालात, रविवार और सोमवार को बारिश के आसार

सुबह-शाम विजिबिलिटी 10 मीटर, हाईवे पर हुए करीब 20 हादसे

कोहरे का कहर : सुबह-शाम विजिबिलिटी 10 मीटर, हाईवे पर हुए करीब 20 हादसे हवा में नमी की मात्रा 100% होने से पड़ा घना कोहरा, आज भी ऐसे ही रहेंंगे हाल

जयपाल के शव की दोबारा पोस्टमार्टम की अपील रद्द, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे परिजन
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में गणपति स्थापना उत्सव का आयोजन किया गया : बलराज भसीन
सीएम की कोठी के बाहर बैरिकेड लगाए गए

कोहरे का कहर : सुबह-शाम विजिबिलिटी 10 मीटर, हाईवे पर हुए करीब 20 हादसे

हवा में नमी की मात्रा 100% होने से पड़ा घना कोहरा, आज भी ऐसे ही रहेंंगे हालात, रविवार और सोमवार को बारिश के आसार

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

शहर में नववर्ष की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। साल के पहले दिन ही कड़ाके की सर्दी ने दिन के समय बुरा हाल कर दिया। शीत लहर चलने से अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 5 डिग्री की गिरावट लेते हुए 12.3 डिग्री तक रिकाॅर्ड हुआ। दोपहर 12 बजे के बाद ही मौसम खुल पाया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को बारिश के आसार हैं। जबकि शनिवार को शीत लहर चलने और घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। अगर शुक्रवार की बात करें तो शाम 5 बजे के बाद ही घना कोहरा पड़ने लगा और 10 मीटर तक ही विजिबिलिटी नजर आई। जबकि रात का पारा 4.6 डिग्री तक रिकाॅर्ड किया गया था।

तापमान : अधिकतम 12.3 डिग्री न्यूनतम 4.6 डिग्री

दरअसल इस समय इतना घना कोहरा पड़ने के पीछे कारण ये है कि इस समय हवा में नमी की मात्रा 100 फीसदी हो चुकी है। जबकि दिन में भी ये 75 फीसदी तक रिकाॅर्ड हो रही है। ऐसे में जब हवा में नमी की मात्रा बढ़ती है तो ही घना कोहरा पड़ने लगता है। इसके अलावा तापमान में सामान्य के मुकाबले 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने पर पाला भी गिरता है।
धुंध का फायदा उठा लूटी आर्टिगा-धुंध का फायदा उठा दोराहा के मैक्डोनाल्ड के पास लुटेरों ने अंबाला से जालंधर जा रहे अनीश कुमार की आर्टिगा लूट ली। धुंध के चलते वे लुटेरों को पहचान नहीं पाए। अनीश कुमार ने बताया कि रात को वह अपनी कार पर अंबाला कैंट से जालंधर जा रहे थे। दोराहा के पास मैक्डोनाल्ड के पास पहुंचे तो टायर पंक्चर हो गया। वे टायर बदलने लग गए। इसी का फायदा उठाकर दो लुटेरे उससे कार छीनकर ले गए।
दो घंटे देरी से पहुंची वंदे भारत ट्रेन- तीन महीने बाद चली वंदे भारत ट्रेन पहले ही दिन कोहरे के कारण देरी से चली। वंदे भारत ट्रेन का लुधियाना पहुंचने का समय 9 बजकर 20 जोकि सुबह के 11 बजकर 20 मिनट के आसपास लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लुधियाना के बाद ही ये ट्रेन जम्मू से कटरा रेलवे स्टेशन पर भी देरी से पहुंची। वहीं ये ट्रेन शाम को भी अपने निर्धारित समय से देरी से चली। रेल अधिकारियों के मुताबिक ये ट्रेन कटरा से दिल्ली की तरफ तकरीबन 3 घंटा देरी से चल रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1