HomeHeath

सिद्धू के बयान पर बिट्टू ने पुलिस से मांगी माफी :

सिद्धू के बयान पर बिट्टू ने पुलिस से मांगी माफी :

सिद्धू के बयान पर बिट्टू ने पुलिस से मांगी माफी : बोले-पंजाब में आतंकवाद पुलिस ने समाप्त किया, इन्हीं की सिक्योरिटी में रहते हैं नेता लुधियाना : (

एक महीने बाद खुले स्कूल : पहले दिन कुछ स्कूलों में दिखा उत्साह
जिला टास्क फोर्स कमेटी ने मुक्त कराये 4 बाल श्रमिक : दिनेश कुमार
अगर सरकार ने 3 दिन के भीतर अघोषित कट बंद न किए तो पूरे पंजाब व्यापारी वर्ग करेगा सांसदो व विधायकों के घरों का घेराव : सुनील मेहरा

सिद्धू के बयान पर बिट्टू ने पुलिस से मांगी माफी : बोले-पंजाब में आतंकवाद पुलिस ने समाप्त किया, इन्हीं की सिक्योरिटी में रहते हैं नेता

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से सुलतानपुर लोधी और बाद में बटाला की रैली में थानेदार की पेंट गीली कर देने वाले बयान के बाद सांसद रवनीत बिट्टू ने पुलिस से माफी मांगी है। देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बिट्टू ने कहा है कि यह बेहद गलत और आपत्तिजनक है।
नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बिना उन्होंने कहा है कि किसी भी राजनेता को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिएं। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि अकेली पंजाब पुलिस ही ऐसी पुलिस है, जिसने राज्य में पूरी तरह से आतंकवाद को समाप्त किया है। पंजाब में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए पंजाब पुलिस के हजारों कर्मचारियों ने शहादत दी हैं और उनकी फोटो हर जिला हेड क्वार्टर पर लगी हुई है, जाकर देख लेना चाहिए।
यही नहीं कोरोना काल के दौरान पंजाब पुलिस ने घर घर खाना पहुंचाया है। अब जब ब्लास्ट हुआ तब भी पंजाब पुलिस ही मौके पर पहुंची थी। हैरानी इस बात की भी है जो व्यक्ति इनके बारे में बोल रहे हैं, वह खुद इनके बगैर घर से बाहर नहीं निकलते हैं। बुलेट प्रूफ गाडियों में भी आगे और पीछे पुलिस वाले बैठे होते हैं। इसलिए किसी को भी पंजाब पुलिस का साहस कम नहीं करना चाहिए।

पहले भी सिद्धू को बयानों पर घेरते रहे हैं बिट्टू

रवनीत सिंह बिट्टू इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू को उनके बयानों को लेकर घेरते रहे हैं। जब सिद्धू का मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और दूसरे नेताओं के साथ विवाद हुआ तो उन्होंने सलाह दी थी कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने की तरफ ध्यान दें। शहरों, जिलों में जाएं। यही नहीं वह सिद्धू को कई बार समझाते भी रहे हैं। लुधियाना रैली में जब वह एक मंच पर इक्ट्ठा हुए तो यह दिखावा किया गया था कि वह इकट्ठे हैं।

जोश में बोले बोल पर घिरे हैं सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू सुलतानपुर लोधी में कांग्रेसी एमएलए नवतेज सिंह चीमा की रैली में जोश में बोल गए थे कि उनका एमएलए थानेदार को दबका मारे तो उसकी पेंट गीली हो जाती है। उनके इस धमकाने वाले बयान की निंदा तो हो ही रही है बल्कि यह भी कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने इस तरह से पुलिस का साहस कम किया है। पुलिस की तरफ से ही उन्हें सुरक्षा दी जाती है।

डीएसपी के बाद सब इंस्पेक्टर ने किया है विरोध

पहले चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह और अब पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की तरफ से सिद्धू द्वारा दिए गए बयान पर बुरा मनाया है। डीएसपी ने तो यहां तक कह दिया था कि ऐसे नेताओं को बिना सुरक्षा के रिक्शेवाला भी नहीं पूछता है और बिना सुरक्षा के तो यह घर से बाहर भी नहीं निकलते हैं। सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने तो डीजीपी से गुहार लगाते हुए कहा है कि इस तरह से पुलिस का चेहरा खराब नहीं होने दिया जाए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0