Homeपंजाब

सरपंच पदों पर नीलामी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

सरपंच पदों पर नीलामी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

सरपंच पदों पर नीलामी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, करोड़ों रुपए तक में लग रही बोलियां चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) : पंजाब में सर्वसम्मति से सर

नई फल-सब्जी मंडी में आंधी से उजड़ी कई दुकानें
सोनी बाबा जी को मिल रही जन्मदिन की शुभकामनाए : हर्ष बाहरी
भाजपा युवा नेता हर्ष बाहरी ने वार्ड नंबर 93 में……

सरपंच पदों पर नीलामी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, करोड़ों रुपए तक में लग रही बोलियां

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

पंजाब में सर्वसम्मति से सरपंच चुने जाने के नाम पर हो रही बोलीबाजी का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। राज्य चुनाव आयोग ने इस मामले में डिप्टी कमिश्नरों से रिपोर्ट मांगी है। कई गांवों में सरपंच पद के लिए करोड़ों रुपये तक की बोली लग रही है। इस प्रथा को अलोकतांत्रिक करार दिया जा रहा है।
ग्राम पंचायत के चुनाव में सर्व सम्मति से सरपंच चुने जाने को लेकर बोली लगाए जाने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया हैं। जानकारी के अनुसार इसे लेकर याचिका दायर की गई है। राज्य चुनाव कमिश्नर राज कमल चौधरी ने बताया कि उनकी जानकारी में आया हैं कि इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नरों से जो रिपोर्ट मांगी गई थी वह आनी शुरू हो गई हैं। लेकिन अभी सभी जिलों से रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि अब यह मामला अदालत के विचाराधीन हो गया है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0