HomeHeath

सरकारी मल्टीपर्पज स्कूल में 106 विद्यार्थियों के लिए कोरोना जांच सैंपल्स

सरकारी मल्टीपर्पज स्कूल में 106 विद्यार्थियों के लिए कोरोना जांच सैंपल्स

कोरोना का कहर जारी :  सरकारी मल्टीपर्पज स्कूल में 106 विद्यार्थियों के लिए कोरोना जांच सैंपल्स लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   प्रिंसिपल नवदीप ने क

राजपुरा में भाजपाइयों को पुलिस ने रात 3 बजे कराया मुक्त
वरिंदर दीप सिंह को शिरोमणि अकाली दल लुधियाना शहरी का जरनल सक्तर किया नियुक्त
सुखबीर बादल बोले- कांग्रेस का बायकाट करें पंजाबी : पेट्रोल और डीजल की कीमतें तुरंत घटाए पंजाब सरकार

कोरोना का कहर जारी :  सरकारी मल्टीपर्पज स्कूल में 106 विद्यार्थियों के लिए कोरोना जांच सैंपल्स

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

प्रिंसिपल नवदीप ने कहा कि सेहत विभाग को चाहिए कि स्कूल में सैंपलिंग प्रक्रिया बढ़ाए क्योंकि रोजोना सौ विद्यार्थियों के ही टेस्ट हो पा रहे हैं जबकि ग्यारहवीं कक्षा में ही एक हजार के करीब विद्यार्थी है।

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मल्टीपर्पज में शनिवार तीसरे दिन भी कोरोना जांच सैंपलिंग प्रक्रिया जारी रही। इस दिन स्कूल के 11वीं कक्षा के 106 विद्यार्थियों के सैंपल्स लिए गए। स्कूल में अभी केवल 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के ही सैंपल्स लिए जा रहे हैं जबकि 12वीं कक्षाओं के टेस्ट पेंडिंग है। बात अगर ग्यारहवीं कक्षा की ही करें तो स्कूल में इस कक्षा के एक हजार के करीब विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। तीन दिनों में अब तक स्कूल के 320 विद्यार्थियों के कोरोना जांच सैंपल्स लिए जा चुके हैं।
स्कूल के स्टाफ की बात करें तो शुक्रवार ही स्कूल के 42 अध्यापकों, दर्जा चार, मिड डे कुक इत्यादि के सैंपल्स लिए जा चुके हैं। स्कूल में वीरवार काे जिन 120 विद्यार्थियों के सैंपल्स लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं बता दें कि पिछले दिनों स्कूल का एक लेक्चरर और विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हो चुका है। स्कूल प्रिंसिपल नवदीप ने कहा कि सेहत विभाग को चाहिए कि स्कूल में सैंपलिंग प्रक्रिया बढ़ाए क्योंकि रोजोना 100 विद्यार्थियों के ही टेस्ट हो पा रहे हैं जबकि 11वीं कक्षा में ही एक हजार के करीब विद्यार्थी है। 11वीं के बाद ही 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के कोरोना जांच टेस्ट हो पाएंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0