सभी पार्टिया पैसा लेने आती है मुझे पैसा नहीं व्यापारी चाहिए, आप की सरकार बनने पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाएगे : केजरीवाल कुलवंत सिद्धू , मदन लाल
सभी पार्टिया पैसा लेने आती है मुझे पैसा नहीं व्यापारी चाहिए, आप की सरकार बनने पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाएगे : केजरीवाल
कुलवंत सिद्धू , मदन लाल बग्गा, दलजीत सिंह भोला ने सी एम केजरीवाल का किया स्वागत
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

बुधवार को लुधियाना पहुंचे दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उद्यमियों के साथ बैठक में कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक दल उद्यमियों के पास चंदे के लिए आते हैं, लेकिन मुझे उनका पैसा नहीं चाहिए। मुझे आप चाहिए। व्यापारी चाहिए। केजरीवाल ने कहा इंस्पेक्टर राज, भ्रष्टाचार गुंडा टैक्स सख्ती से ख़त्म करवाया जायेगा। 24 घंटे बिजली मुहया करवाई जाएगी। कोई भी राजनेता या अधिकारी कारोबारियों को धमका नहीं सकेगा। दिल्ली की तर्ज पर उद्यमियों को सरकारी दफ्तरों के धक्के नहीं खाने पड़ेगे सम्बंधित विभाग का अधिकारी आपके पास चलकर आएगा और घर बैठे आप का काम करेगा। अरविंदर केजरीवाल ने कहा कि जब आप की सरकार बनेगी तो उद्यमियों का पैनल बनाया जाएगा। वह पैनल मुख्यमंत्री के साथ 15 दिन में मिले, अफसर भी वहां बैठें होंगे। फिर वहां पर लिए गए फैसले लागू किए भी किये जाएंगे। दिल्ली के सीएम ने कहा कि वह व्यापारियों के पोटेंशियल का प्रयोग कर पंजाब को विकास के रास्ते में ले जाएंगे। सरकार आप चलाएं। निर्णय आप लें और उसे लागू हम करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियां उद्योगपतियों के पास पैसे लेने आती हैं। मुझे आपका पैसा नहीं चाहिए। मुझे आपके सुझाव चाहिए, मुझे व्यापारी चाहिए, उद्योगपति चाहिए।
हल्का पूर्वी, उत्तरी एवं हल्का आतम इंचार्ज ने सी एम केजरीवाल का किया स्वागत
हल्का उत्तरी इंचार्ज मदन लाल बग्गा, हल्का पूर्वी इंचार्ज दलजीत सिंह भोला तथा हल्का आत्म नगर से इंचार्ज कुलवंत सिद्धू ने सी एम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का लुधियाना आने पर जोरदार स्वागत किया।
हल्का आत्म नगर इंचार्ज कुलवंत सिद्धू ने किसानो के मसले में कहा आम आदमी पार्टी शुरू से ही किसान आंदोलन का समर्थन करती रही है और हाल ही में किसान पंचायत के दौरान पार्टी ने किसान संगठनों से चुनाव तक कोई राजनीतिक रैली नहीं करने का वादा किया था, जिस पर पार्टी अभी भी खड़ी है। लुधियाना दाैरे के दौरान किसी भी तरह की रैली का आयोजन नहीं किया जा रहा। केजरीवाल सिर्फ पंजाब की जनता के लिए दूसरी गारंटी की घोषणा प्रेस कांफ्रेंस के जरिये करने आ रहे हैं।
हल्का उत्तरी इंचार्ज मदन लाल बग्गा मुफ्त बिजली मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी इससे पहले ही केजरीवाल पंजाब में सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली की घाेषणा कर चुके हैं। यदि कांग्रेस सरकार ने बिजली मुफ्त करनी ही थी तो केजरीवाल की मुफ्त बिजली घोषणा से पहले करती इससे पहले क्या वह सो रही थी।
हल्का पूर्वी इंचार्ज दलजीत सिंह भोला ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनावों में बहुमत के साथ आप की सरकार बनेगे। केजरीवाल के पंजाब में आने विरोधियो की नींदे हराम हो चुकी है क्युकि उन्हें समझ आ चुकी है आने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी हार निश्चित है।
इस मोके पर उद्योग जगत के नामी लोग डी एस चावला, अवतार सिंह आहूजा, भूपिंदर ठुकराल एवं अमरजीत सिंह ने उद्योग और व्यापार की समस्याएं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारिया साँझा की। इस अवसर पर आप के पंजाब मामलो के प्रभारी जरनैल सिंह, सह प्रभारी राघव चढ्ढा, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, बीबी सरबजीत कौर मानुके, कुलतार सिंह सधवा, प्रो: बलजिंदर कौर, अमन अरोड़ा, प्री: बुधिराम, मीत हेयर, रुपिंदर कौर रूबी, जय सिंह रोड़ी, कुलवंत सिंह पंडोरी, मंजीत सिंह बिलासपुर, मा: बलदेव सिंह, अमरजीत सिंह संधोया, जगतार सिंह जग्गा (सभी विधायक) अमन दीप सिंह मोहि, हल्का आतम नगर इंचार्ज कुलवंत सिंह सिद्धू, हल्का उत्तरी इंचार्ज मदन लाल बग्गा, हल्का पूर्वी इंचार्ज दलजीत सिंह भोला आदि विशेष तोर पर उपस्तिथ रहे।

COMMENTS