Homeपंजाब

श्री मद भागवत महा पुराण कथा के पूर्ण होने पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा

श्री मद भागवत महा पुराण कथा के पूर्ण होने पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा

श्री मद भागवत महा पुराण कथा के पूर्ण होने पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्री राधा गोविंद जी व श्री बाला जी का किया शुक्राना : अमन जैन/ऋषि जैन/अनुज मदान स

शख्स की हत्या करके शव बोरे में डालकर बुड्ढे नाले में फेंका
पंजाब सरकार को एनएचएआई की तरफ से बड़ा झटका :
कनाडा में कमाई का सपना दिखा 13 लाख भी ठगे

श्री मद भागवत महा पुराण कथा के पूर्ण होने पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्री राधा गोविंद जी व श्री बाला जी का किया शुक्राना : अमन जैन/ऋषि जैन/अनुज मदान

सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर द्वारा प्रांगण में सात दिन किया गया था दिव्य आयोजन : सौरव जैन

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर शंकराचार्य नगर हैवोवाल कलां में गत दिनों श्री मद भागवत महा पुराण कथा का आयोजन किया गया था, जिसके सफलता पूर्ण सफल होने पर मंदिर प्रधान अमन जैन, ऋषि जैन, अनुज मदान व सौरव जैन, ज्योति गुप्ता, नरेंद्र नथानी, अरविंद कुमार, संदीप पब्बी, संदीप धिमझा कथा वाचक वेद विभूषण आचार्य श्री प्रफुल जी महाराज, व अन्य सेवादारों के शिष्टमंडल के साथ प्रभु श्री राधा गोविंद जी व श्री बाला जी महाराज का शुक्राना किया। इस अवसर पर आचार्य श्री प्रफुल जी ने कहा कि प्रभु कृपा से होने वाले समागम के उपरांत शुक्राना अवश्य करना चाहिए तांकि श्री हरि की कृपा सदैव बनी रहे। प्रधान अमन जैन व अनुज मदान ने कहा कि वह सदैव सनातन धर्म के प्रचार व प्रसार के लिए वचनबद्ध है और सनातन धर्म का ध्वज चारों दिशाओ में लहराये इसके लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा धार्मिक आयोजन जारी रहेंगे। श्रीमद् भागवत कथा को समापन हो किया गया।कथा के अंतिम दिन भी श्रीमद् भागवत सुनने भक्तों का सैलाब कथा स्थल पर उमड़ पड़ा। अंतिम दिन भारी संख्या में लुधियाना और आसपास के गांव से लोग कथा सुनने पहुंचे।

कथा वाचक आचार्य श्री प्रफुल जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा का समापन करते हुए,कथा का भक्तों को श्रवण कराया। सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई। इन कथाओं को सुनकर सभी भक्त भाव विभोर हो गए। कथा समापन के दौरान श्री प्रफुल जी महाराज जी ने भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने की बात कही, जिससे सभी लोग धर्म की ओर अग्रसर हो।

कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया।साथ ही भक्तों को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीवन का उद्धार हो जाता है तो वहीं इसे कराने वाले भी पुण्य के भागी होते है।

कथा के समापन के बाद मंदिर ट्रस्ट द्वारा संगत के लिए लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। साथ ही पूरे मंदिर में भागवत जी का भ्रमण कराते हुए, सात दिनों के अक्षत व ज्वार को माँ श्री गंगा जी (हरिद्वार) जल प्रवाहित किया गया।इस कार्य की सेवा मंदिर से पंडित नारायण पांडे, सेवादार अरविंद कुमार, संदीप धिमझा, अनिल जैन व समस्त सेवादारों द्वारा की गई और मां गंगा जी से सब के लिए आशीर्वाद लिया गया। प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन किया गया। मंदिर प्रांगण में प्रातः श्रंखलाबद्ध 1211 वां हवन यज्ञ यजमान परिवार अमन जैन, अनुज मदान, सौरव जैन, अरविंद कुमार, नरेंद्र नथानी ,संदीप धमझा,राहुल हांडा व समस्त यजमानों द्वारा करवाया गया जिसमें पंडित श्री देवी दयाल शर्मा जी,श्री विष्णु प्रशाद जी,पंडित राम जी व अन्य ब्राह्मण जी द्वारा पूर्ण आहुति डाली।संपूर्ण हवन का आयोजन प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया। मंदिर ट्रस्ट द्वारा आचार्य श्री प्रफुल जी महाराज का मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरप्रस्त ऋषि जैन ने कहा कि बड़ी किस्मत वाले होते है, जिनको इतना बड़ा कार्य करने का सौभाग्य प्रपात होता है, सनातन धर्म के साथ जुड़ना ही हमें जीवन जीने की कला सीखता है। भक्तों को पवित्र जल का छिड़काव किया गया व पवित्र ध्वज फहराया गया। श्री हनुमान चालीसा के उपरांत प्रात: चौंकी को विराम दिया गया। इस अवसर पर अनुज मदान, सोमनाथ मड़कन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, सौरव जैन, अरविन्द टिल्लू, नरिंदर नथानी, संदीप पब्बी, राहुल हांडा, रोहित डंग, सुनील कैटर, दीपक घई,संदीप धमीजा,भारती सोनी,विश्ववनाथ सेठी, गोविंद धुति, वरेंद्र सोनी, भाई लाल, संदीप, सूर्यनाथ तिवाड़ी, वेद लूथरा,अनिल जैन आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0