Homeपंजाब

शिवसेना शिरोमणि शहीदों को श्रद्धांजलि दे मनाएगी आंतकवाद सफाया दिवस : विशाल मदान

शिवसेना शिरोमणि शहीदों को श्रद्धांजलि दे मनाएगी आंतकवाद सफाया दिवस : विशाल मदान

शिवसेना शिरोमणि शहीदों को श्रद्धांजलि दे मनाएगी आंतकवाद सफाया दिवस : विशाल मदान  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्रीय अध

महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं से संक्रमित होने का डर :
एनएचएम्, नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन की स्ट्राइक से लोग परेशान
लापता युवक की पत्नी ने फाइनेंसर पर लगाए गम्भीर आरोप

शिवसेना शिरोमणि शहीदों को श्रद्धांजलि दे मनाएगी आंतकवाद सफाया दिवस : विशाल मदान 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिवसेना शिरोमणि 6 जून आंतकवाद सफाया दिवस मना शहीदों को सच्ची श्रद्धाजलि अर्पित करेगी। शिवसेना शिरोमणि के सभी कार्यकर्ता कोविड 19 के नियमो की पालना करते हुए एवं सरकारी हुक्मो का पालन करते हुए श्रद्धाजलि समारोह मनाएगी। आतंकवाद के समय शहीद होने वाले नेताओं, पुलिस अधिकारियों, सैनिकों तथा बेकसूर लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आतंकवाद सफाया दिवस का विरोध करने वाले लोग भूल जाते है कि आंतकावाद के समय सबसे ज्यादा जियादतियाँ हिन्दुओं के साथ हुई थी। जिन बेकसूर निहत्थे हिन्दू लोगों को बसों तथा रेलगाड़ियों से निकाल कर गोलियों से भून दिया जाता था उनका क्या कसूर था। पंजाब के लोगों ने आंतकवाद के समय बहुत सन्ताप झेला है। देश विरोधी ताकतें तथा खालिस्तानी विचारधारा वाले लोग अभी भी पंजाब को खालिस्तान बनाना चाहते है लेकिन शिवसेना शिरोमणि उन्हें मुँह तोड़ जवाब देगी तथा उनके ये मनसूबे किसी कीमत पर पुरे नहीं होने दिए जायेगे। उनका ये सपना एक सपना ही बन कर रह जायेगा। विशाल मदान ने कहा पहले पंजाब के लोग खासतौर पर नौजवान भावनाओं में बह कर इन आंतकवादी संगठनो तथा खालिस्तानी विचारधारा वाले लोगों के बहकावे में आ जाते थे लेकिन अब पंजाब के लोग उनके इन मंसूबों को भली भांति समझ गए है। हिन्दू सिख भाईचारा ऐसे संगठनों तथा लोगों को करारा जवाब देगा तथा आतंकवाद को पुनर्जीवित नहीं होने दिया जाएगा। शिवसेना शिरोमणि प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिला सहयोग करता आया है और प्रशासन से मिल किसी भी गलत गतिविधि को पनपने नहीं देगी। उन्होंने लोगो से अपील की कि पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गाँधी, पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह, जरनल वैद्य जैसे कई लोगो ने अपनी शहादते देकर पंजाब तथा हिंदुस्तान को बर्बाद होने से बचाया है ऐसे शहीदों को अपने अपने घरो में बैठ कर समरण करे और उनके दिए हुए बलिदान को याद करे।  

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0