HomeHeath

शिवसेना शिरोमणि ने गलवान घाटी के शहीदों को किया सलाम : विशाल मदान

शिवसेना शिरोमणि ने गलवान घाटी के शहीदों को किया सलाम : विशाल मदान

नायब सूबेदार सतनाम सिंह, नायब सूबेदार मनदीप सिंह, सिपाही गुरविंदर सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह शिवसेना शिरोमणि ने गलवान घाटी के शहीदों को किया स

श्री बालाजी मंदिर में श्रंखलाबद्ध 982 वां हवन यज्ञ सम्पूर्ण
एक महीने बाद खुले स्कूल : पहले दिन कुछ स्कूलों में दिखा उत्साह
सनातन धर्म के प्रचार व् प्रसार में प्रधान स्व.अशोक जैन जी का योगदान अतुलनीय : अमन जैन
नायब सूबेदार सतनाम सिंह, नायब सूबेदार मनदीप सिंह, सिपाही गुरविंदर सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह

शिवसेना शिरोमणि ने गलवान घाटी के शहीदों को किया सलाम : विशाल मदान 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए 20 वीर शहीदों की शहादत को याद करते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि वीर शहीदों की शहादत को आज एक साल पूरा हो गया है। जिनमे पंजाब के भी 4 शहीद वीर नायब सूबेदार सतनाम सिंह, नायब सूबेदार मनदीप सिंह, सिपाही गुरविंदर सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह के घरों में आज अपनों को खोने के गम और देश के काम आने पर होने वाले गर्व की बात कही है। विशाल मदान ने शहीदों को नमन करते हुए उनकी वीरता को सलाम करते हुए कहा कि पंजाब के इन 4 बांकुरों में कोई 3 दिन पहले बड़े भाई की शादी में नहीं आ पाया तो कोई खून से वीरगति की ही मांग भर गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान ने कहा की शिवसेना शिरोमणि शहीद परिवारों के साथ हर समय उनके हर सुख दुःख में कंधे से कन्धा मिला खड़ा है। शिवसेना शिरोमणि शहीदों की शहादत को कभी व्यर्थ नहीं जाने देगी। उनकी शहादत का बदला लेने के लिए वचबद्ध है। विशाल मदान ने नम आँखो से शहीदों को याद करते हुए कहा की ‘शहीदों की चितायो पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पे मरने वालो का यही बाकी निशा होगा।  

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1