Homeपंजाब

विशाल शोभायात्रा 26 मार्च को

विशाल शोभायात्रा 26 मार्च को

विशाल शोभायात्रा 26 मार्च को तथा राम कथा 30 मार्च को : जगदीश भाटिया हनुमान चालीसा से शुरू किया मीटिंग का आगाज  लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल का बाहरवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत आया : बलराज भसीन
शोभायात्रा के गणमान्यों को दिए जा रहे निमंत्रण : एडवोकेट राकेश भाटिया
विपुल शर्मा युवा नेता शिवसेना शिरोमणि ने किया बड़ा खुलासा

विशाल शोभायात्रा 26 मार्च को तथा राम कथा 30 मार्च को : जगदीश भाटिया

हनुमान चालीसा से शुरू किया मीटिंग का आगाज 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

श्री राम महोत्सव कमेटी हैबोवाल की तरफ से हर साल की तरह राम नौमी के उपलक्ष में राम उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शोभायात्रा की रुपरेखा एवं तयारिया जोरो पर है। इसी उपलक्ष में लड़ीवार मीटिंग स्वामी सुखपाल जी महाराज श्री बाला जी मन्दिर जोशी नगर में रखी गई। यह जानकारी श्री राम महोत्सव कमेटी हैबोवाल के प्रधान जगदीश भाटिया ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा यात्रा की तयारिया 70प्रतिशत पूरी हो चुकी है। उन्होंने स्वामी सुखपाल जी महाराज से बेनती करते हुए कहा की यात्रा के में संत समाज की वह अगुवाई करे तथा भगतो को आशीर्वाद देकर कृतार्थ करे। 

चेयरमैन अशोक शर्मा ने कहा की शोभायात्रा माता चिंतपूर्णी मन्दिर ज्वाला सिंह चौक से शुरू होकर जस्सिया रोड 22 फूटी रोड से होती हुई मैन बज़ार हैबोवाल से बल्लोके रोड से होती हुई माता चिंतपूर्णी मन्दिर बल्लोके भगत नरेश जी के यहां महाआरती के साथ सम्पन होगी। 

सुनील मेहता रथ इंचार्ज ने बताया प्रभु राम जी के रथ में चांदी का राम परिवार शोभनीय होगा एवं 100 से अधिक राम भगत रथ को नंगे पाँव खीचेंगे। पुरे रास्ते को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा। लंगर भंडारे शबीले पुरे रास्ते राम भगतो के द्वारा लगाई जाएगी। 

एडवोकेट राकेश भाटिया ने बताया कि 30मार्च को होने वाली राम कथा में सभी राम भगत जम्मू कश्मीर से पधार रही कथा वाचक सुश्री गायत्री देवी जी के मुखारबिंद से कथा श्रवण कर अपने जीवन को सफल बनाये तथा राम उत्सव का आनंद पाए कथा समापन के पश्चात गुरु का लंगर अटूट चलेगा। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0