Homeपंजाब

लोक सभा चुनाव : आप के वरिष्ठ नेता जसवीर सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा

लोक सभा चुनाव : आप के वरिष्ठ नेता जसवीर सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा

लोक सभा चुनाव : आप के वरिष्ठ नेता जसवीर सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा, टिकट कटने की वजह से चल रहे थे नाराज लुधियाना : (सतीश प्रणामी चीफएडिटर) :

लुधियाना पुलिस कमिश्नर की तरफ से ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर को लॉक डाउन में लंगर सेवा करने पर प्रशंसा पत्र दे किया सन्मानित
प्रधान स्व श्री अशोक जैन की चौथी पुण्यतिथि पर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि : अमन, ऋषि जैन /अनुज मदान, सौरव जैन
सुखबीर बादल की घोषणा झूठ का पिटारा : कुलवंत सिद्धू

लोक सभा चुनाव : आप के वरिष्ठ नेता जसवीर सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा, टिकट कटने की वजह से चल रहे थे नाराज

लुधियाना : (सतीश प्रणामी चीफएडिटर) :

लोकसभा चुनाव के बीच लुधियाना में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवीर सिंह जस्सी खंगुड़ा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह लुधियाना सीट से आप के दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन पार्टी ने विधायक अशोक पराशर पप्पी को टिकट दे दिया। जिसके बाद उन्होंने हाईकमान की प्रतिक्रिया का इंतजार करने के बाद इस्तीफा दे दिया। आप के सीनियर नेता जसवीर सिंह जस्सी खंगुड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यहां बता दें लोकसभा सीट लुधियाना से जस्सी बड़े दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने इस बार विधायक अशोक पाराशर पप्पी को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है।

पार्टी हाईकमान के रिस्पांस का किया इंतजार

जसवीर जस्सी ने पार्टी हाई कमान को पत्र लिखकरर प्रत्याशी के लिए दोबारा विचार करने के लिए कहा था। लेकिन पार्टी हाई कमान की तरफ से उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आप ने 16 अप्रैल को चार लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे थे। इनमें लुधियाना से अशोक पाराशर का नाम शामिल था।

जस्सी खंगुरा इस सीट से रहे हैं विधायक

जसबीर सिंह जस्सी खंगुरा का जन्म 17 नवंबर 1963 को लुधियाना के लताला इलाके में हुआ था। वह 2007 से 2012 तक पंजाब की किला रायपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। साल 2022 में कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। उन्होंने उस दौरान पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र में लिखा था कि वह भारी मन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। पार्टी में उनके लिए एक मूल्यवान और भावनात्मक 20 साल की यात्रा रही। एक विधायक के रूप में उन्होंने विकास और शासन के मुद्दों के बारे में बहुत कुछ सीखा। इस्तीफे के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। अब उन्होंने आप से भी इस्तीफा दे दिया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0