Homeपंजाबकोरोनावायरस

लुधियाना हवा की गुणवत्ता बेहद खराब : एक्यूआई 328

सांस लेने में परेशानी, आंखों में होने लगी जलन

लुधियाना हवा की गुणवत्ता बेहद खराब : एक्यूआई 328

लुधियाना हवा की गुणवत्ता बेहद खराब : एक्यूआई 328, 223 जगह जली पराली, सांस लेने में परेशानी, आंखों में होने लगी जलन लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह :
दो दिन के दौरे पर बुधवार पंजाब आएंगे अरविंद केजरीवाल :
जालंधर में कांग्रेसी सांसद दूलो की हाजिरी में लगे कैप्टन ‘हाय-हाय’ व ‘पंजाब सरकार- मुर्दाबाद’ के नारे

लुधियाना हवा की गुणवत्ता बेहद खराब : एक्यूआई 328, 223 जगह जली पराली, सांस लेने में परेशानी, आंखों में होने लगी जलन

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

रविवार को लुधियाना की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। लुधियाना का एयर क्वालिटी इंडेक्स 328 दर्ज किया गया। जो कि अब तक का सबसे ज्यादा है। एक्यूआई में बढ़ोतरी होने के साथ ही लोगों को जहां सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा वही आंखों में जलन का भी एहसास हुआ।
वहीं जिले में 223 जगह पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई। नवंबर में अब तक 2159 जगह पर पराली जलने की घटनाएं हो चुकी है। वही, तापमान में भी गिरावट हो रही है।
रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 13 नवंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। 13 नवंबर को हल्के बादल छा सकते हैं उससे पहले आसमान साफ रहेगा।
लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के कारण अस्थमा के मरीजों की समस्या बढ़ रही है। वहीं, कोविड के रह चुके और लेवल 3 वाले मरीज के लिए भी ये प्रदूषण घातक है।

ऐसे समय में सुबह और शाम सैर से बचना चाहिए लेकिन घर के अंदर योगा, व्यायाम आदि किया जा सकता है। डॉ. नवजोत सिंह, हेड मेडिसिन डिपार्टमेंट, सीएमसी

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0