लुधियाना स्मार्ट सिटी परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेताओं व एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के केंद्रीय
लुधियाना स्मार्ट सिटी परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेताओं व एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के केंद्रीय सचिव को सौंपा ज्ञापन
लुधियाना :17 सितंबर : (पी9 ब्यूरो) :

केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय के सचिव, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा ने 2017 से लुधियाना में चल रहे स्मार्ट सिटी परियोजना का विशेष निरीक्षण करने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के स्टन हाउस पधारे। इस मौके जिला इकाई भाजपा व एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू, द्वारा केंद्रीय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें स्मार्ट सिटी परियोजना में कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की गई थी। केंद्रीय सचिव को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू सदस्य कार्यकारी समिति भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सभी विकास कार्य कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और उनके साथियों द्वारा प्रभावित किए जा रहे हैं व आपने चहेते ठेकेदारों को ठेके देकर आम जनता के पैसे का दुरूपयोग कर रहे है। यदि मामले की गहनता से जांच की गई तो इसमें शामिल पंजाब सरकार के कई प्रतिनिधि सामने आ सकते हैं जिनके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए।
ऐडवोकेट सिद्धू ने कहा कि मंत्री कुछ लोगों को विकास कार्यों का आवंटन कर रहे थे जैसे कि पकखोवाल रोड का ओवर ब्रिज दीपक बिल्डर्स को अत्यधिक दरों पर निविदाएं आवंटित की गई हैं जबकि एक अन्य कंपनी को इन विकास कार्यों को कम दरों पर आवंटित किया गया है। इसी तरह सराभा नगर मार्केट और मल्हार रोड पर भी दीपक बिल्डर्स को वर्क ऑर्डर आवंटित किए गए हैं। जिनमें कथित तौर पर धोखाधड़ी की आशंका है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर लुधियाना के लोगों ने कथित तौर पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं पर सवाल उठाए लेकिन सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों ने नहीं सुना और कांग्रेस सरकार ने अपने कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून की धज्जियां उठाई जा रही है। एडवोकेट सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस नेता स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। एडवोकेट सिद्धू ने कहा कि उन्होंने देश के करदाताओं को उनकी असली कमाई लूटने से बचाने के लिए आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के सचिव के माध्यम से परियोजना की विशेष जांच या सीबीआई जांच की मांग की है।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी के मंत्री और संतरी दिन-रात करोड़ों रुपये के घोटाले कर रहे हैं और गुंडागर्दी भी कर रहे हैं। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के मेहनती नेता और कार्यकर्ता इस लड़ाई को लोगों तक ले जा रहे हैं और जल्द ही पंजाब के विभिन्न विभागों में चल रहे घोटालों का पर्दाफाश होगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने माननीय केंद्रीय सचिव से मुलाकात की थी और उम्मीद जताई थी कि स्मार्ट सिटी के घोटालों का भी जल्द पर्दाफाश होगा। इस अवसर पर केंद्रीय सचिव से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के जिला सचिव राम गुप्ता, प्रवक्ता अनिल सरीन, युवा नेता जतिन शर्मा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।

COMMENTS