Homeपंजाब

लुधियाना में सांसद बिट्टू व उनकी पत्नी समेत 672 मरीज मिले

लुधियाना में सांसद बिट्टू व उनकी पत्नी समेत 672 मरीज मिले

लुधियाना में सांसद बिट्टू व उनकी पत्नी समेत 672 मरीज मिले, 18 की मौत; 95 फीसद केस शहरी इलाकों से लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :    जिले में कोरो

कोविड-19 वैक्सीनेशन की शुरुआत :
धार्मिक यात्राएं युवाओं को आपने धर्म के प्रति समर्पण की भावना पैदा करती है : एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू
राम नवमी के उपलक्ष में पहली मीटिंग 7मार्च रविवार को : अशोक शर्मा

लुधियाना में सांसद बिट्टू व उनकी पत्नी समेत 672 मरीज मिले, 18 की मौत; 95 फीसद केस शहरी इलाकों से

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   

जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में 48 घंटे के दौरान लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू और उनकी पत्नी समेत 757 लोग पाजिटिव आए हैं, जिनमें से 672 मरीज लुधियाना से संबंधित हैं। इसके अलावा इस अवधि में 30 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जिसमें से 18 मरीज लुधियाना के रहे। सेहत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन दो दिनों में दम तोडऩे वाले 90 फीसद और पाजिटिव आने वाले 95 फीसद मरीज शहरी इलाकों से संबंधित रहे।
जिले में अब तक 34082 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 30098 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 1136 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में रिकवरी दर अब घटकर 83.31 फीसद रह गई है। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ गई है। फरवरी तक जिले में केवल चार माइक्रो कंटेनमेंट जोन थे, जो अब बढ़कर 13 हो गए। मंगलवार को दो नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए।

बिट्टू ने लिखा : मैं ठीक हूं और आप भी नियमों का पालन करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने संक्रमित होने की जानकारी फेसबुक पेज के जरिए साझा की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में आम जन को कोरोना मानकों का पूरी तरह से पालन करना होगा। बिट्टू ने कहा कि संसद में सांसदों का पिछले दिनों कोरोना टेस्ट कराया गया था। इस टेस्ट के बाद कई सांसदों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बिट्टू ने कहा कि अभी वे ठीक हैं और होम आइसोलेशन में हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0