HomeकोरोनावायरसTechnology

लुधियाना में बड़ा हादसा : डाइंग फैक्ट्री में टंकी फटने से इमारत गिरी

गीता नगर स्थित एडी डाइंग में सुबह करीब पौने 5 बजे हादसा हुआ

लुधियाना में बड़ा हादसा : डाइंग फैक्ट्री में टंकी फटने से इमारत गिरी

लुधियाना में बड़ा हादसा : डाइंग फैक्ट्री में टंकी फटने से इमारत गिरी, हादसे में 10 मजदूर घायल, 3 के मरने की भी आशंका गीता नगर स्थित एडी डाइंग में

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट परिसर में गैंगवार :
सभी के लिए एक प्रेरणा :
पंजाब टेन्ट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंत्री आशु को दिया मांग पत्र : अशोक शर्मा

लुधियाना में बड़ा हादसा : डाइंग फैक्ट्री में टंकी फटने से इमारत गिरी, हादसे में 10 मजदूर घायल, 3 के मरने की भी आशंका

गीता नगर स्थित एडी डाइंग में सुबह करीब पौने 5 बजे हादसा हुआ

विस्फोट के कारण टैंक टुकड़े-टुकड़े होकर आसपास के फैक्ट्रियों और घरों पर जा गिरे 

पुलिस ने डाइंग मालिक और मैनेजर को हिरासत में ले पूछताछ शुरू की, एसीपी देवेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंचे

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित एडी डाइंग फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण डैमेज हुई बिल्डिंग। इस घटना में 10 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोट आई बताई जा रही हैं।

लुधियाना में रविवार तड़के एक डाइंग फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में फैक्ट्री की इमारत गिर गई। हादसे में 3 मजदूरों की मौत खबर है, जबकि 10 घायल हो गए। हालांकि मृतकों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि रंगाई करने वाले टैंक के परखच्चे उड़ गए और आसपास के फैक्ट्रियों और घरों पर जाकर गिरे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर चुकी है।हादसा ताजपुर रोड पर गीता नगर में स्थित एडी डाइंग में हुआ। एक श्रमिक ने बताया कि त्योहार का सीजन होने के चलते फैक्ट्री में कपड़ा रंगाई का काम दिन-रात चल रहा है। रविवार सुबह करीब पौने 5 बजे रंगाई करने वाले टैंक में ब्लास्ट हो गया। इस कारण वहां काम कर रहे तीन लोगों की मौत की आशंका जताई गई है, वहीं 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। टैंक में विस्फोट इतना भयानक था कि टैंक टुकड़े-टुकड़े होकर आसपास के फैक्ट्रियों और घरों पर जाकर गिरा। सूत्रों के मुताबिक रात के वक्त डाइंग मालिक और मैनेजर नहीं था। सुपरवाइजर के सहारे काम चलाया जा रहा था। सुपरवाइजर बाहर सोया हुआ था और कुछ लेबर मशीन चला कर ड्राइंग के छत पर जाकर आराम कर रहा था। मशीन सूनी पड़ी हुई थी और टैंक में अधिक प्रेशर होने के कारण जोर का ब्लास्ट हो गया।
उधर सूचना मिलते ही ताजपुर चौकी पुलिस और थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। जांच पूरा होने पर आगे की कार्रवाई होगी। मामले की जांच करने खुद एसीपी देवेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डाइंग मालिक और मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0