HomeHeath

लुधियाना में बंदिशों के बीच खुले स्कूल : बेहद कम संख्या में आए बच्चे

लुधियाना में बंदिशों के बीच खुले स्कूल : बेहद कम संख्या में आए बच्चे

लुधियाना में बंदिशों के बीच खुले स्कूल : बेहद कम संख्या में आए बच्चे, ज्यादातर विद्यालयों में रोटेशन वाइज बुलाए गए, कोरोना नियमों को लेकर दिखी सख्ती

चूहड़पुर संत विहार में सीवरेज का पानी पीने वाले पानी में मिक्स होने पर हंगामा : संजीव अरोड़ा
लुधियाना में नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में लगे पोस्टर फाड़े
नीलामी रद करने से साफ हो गया है कि इसमें करोड़ों रुपये का घपला हुआ था : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

लुधियाना में बंदिशों के बीच खुले स्कूल : बेहद कम संख्या में आए बच्चे, ज्यादातर विद्यालयों में रोटेशन वाइज बुलाए गए, कोरोना नियमों को लेकर दिखी सख्ती

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

लुधियाना में कोरोना की दूसरी लहर के चलते मार्च माह में बंद किए गए स्कूल फिर से खुल गए हैं। सरकार की ओर से दी गई हिदायतों के बाद 10वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाएं लगी हैं। पहला दिन होने के कारण स्कूलों में बच्चाें की संख्या बेहद कम रही, लेकिन आने वाले दिनों में हाजिरी पूरी होने की संभावना है।
स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि बच्चों को रोटेशन वाइज बुलाया गया है। सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को अनिवार्य किया गया है। कोरोना नियमों को लेकर सभी प्रबंध किए गए हैं। सभी स्टूडेंट को हमेशा मास्क लगाकर रखने को कहा गया है। सैनिटाइजर के बंदाेबस्त भी किए गए हैं और टीचरों को वैक्सीन लगवा दी गई है।

बच्चों को बिठाने की आ सकती है समस्या

कई स्कूलों में एक कलास में 25 से 30 बच्चे बिठाए जाते हैं, अब अगर सरकारी मानक के अनुसार बच्चे बिठाने हैं तो एक कक्षा चलाने के लिए 4 कमरे चाहिएं और इतने कमरे बनाए नहीं जा सकते हैं। जिले में 533 मिडिल, हाई और सेकेंडरी स्कूल हैं, जबकि 524 एसोसिएटिड व 450 एफिलिएटिड स्कूल हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0