लुधियाना में डराने लगा कोरोना, 242 लोग पाजिटिव, एक मरीज ने तोड़ा दम लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : रविवार को कोरोना के 242 नए मामले है। इसमें
लुधियाना में डराने लगा कोरोना, 242 लोग पाजिटिव, एक मरीज ने तोड़ा दम
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :


लुधियाना में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार को कोरोना के 242 नए मामले है। इसमें से 197 मामले लुधियाना और 45 मामले दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित रहे। सितंबर के बाद पहली बार एक दिन में इतने अधिक मामले आएं हैं। जिले में कोरोना के पाजिटिव केसों में दस स्टूडेंट और पांच टीचर्स हैं। इसमें नाइटेंगल नर्सिंग कालेज नारंगवाल के दो स्टूडेंट्स, जीएसएस स्कूल बस्ती जोधेवाल के पांच स्टूडेंट्स, जीएसएस मल्टीपर्पज स्कूल के तीन स्टूडेंट्स शामिल हैं।
वहीं सरकारी हाई स्कूल मुल्लांपुर का एक टीचर, सरकारी स्कूल भैणी बरिंगा का एक टीचर, डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर का एक टीचर, दशमेश पब्लिक स्कूल दुर्गा नगर का एक टीचर और जीएसएस स्कूल नीची मंगली का एक टीचर पाजिटिव आया है। दो हेल्थ केयर वर्कर भी पाजिटिव आए हैं। मोगा के रहने वाले एक मरीज ने दम तोड़ दिया।
जिले में अब तक कोरोना के 28833 मामले आ चुके हैं। इनमें से 26706 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि जिले के रहने वाले 1050 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। दूसरे जिलों के रहने वाले 528 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
क्या लापरवाही बरती जा रही :
– कोरोना के लक्षण होने पर भी लोग खुद को आइसोलेट नहीं कर रहे।
– लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं, बाजारों में भीड़ उमड़ रही है।
– अधिकतर जगह सामने आ रहा है कि लोगों ने मास्क गले में लटका रखा है।
मार्च में सामने आए कोरोना के मामले
1 मार्च– 64, 2 मार्च- 115, 3 मार्च- 72, 4 मार्च- 106, 5 मार्च- 105, 6 मार्च- 146, 7 मार्च- 108, 8 मार्च- 92, 9 मार्च- 125, 10 मार्च-122, 11 मार्च-152, 12 मार्च-133, 13 मार्च-180,

COMMENTS