Homeपंजाबकोरोनावायरस

लुधियाना में छह दिनों में 16 माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कोरोना के 96 नए केस आए

लुधियाना में छह दिनों में 16 माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कोरोना के 96 नए केस आए

लुधियाना कोरोना अपडेट : लुधियाना में छह दिनों में 16 माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कोरोना के 96 नए केस आए लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  जो अभी भी यह

पंजाब सरकार के बाल श्रम मुक्त अभियान को अंतिम दिन मिली सफलता : दिनेश
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट
कलयुगी बहू ने 80 साल की बुजुर्ग सास को कड़ाके की ठंड में घर से निकाला

लुधियाना कोरोना अपडेट : लुधियाना में छह दिनों में 16 माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कोरोना के 96 नए केस आए

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

जो अभी भी यह मान रहे हैं कि कोरोना खत्म हो गया है या फिर कोरोना वायरस का प्रभाव कम हो गया है, वह सतर्क हो जाएं, क्योंकि इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। जिस तरह संक्रमण के मामले बढऩे लगे हैं, उससे लग रहा है कि औद्योगिक नगरी में कोरोना की दूसरी लहर दस्तक दे चुकी है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से लेकर नवंबर के पहले सप्ताह तक रोजाना दिन में 50 से 80 के बीच मामले आ रहे थे, वहीं नवंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत होते ही रोजाना संक्रमित आने वाले मरीजों का आंकड़ा 100 के पार हो गया है।दीवाली तक जिले में केवल दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन थे और पिछले छह दिनों में ही इनकी संख्या बढ़कर 16 हो गई है। सेहत विभाग उन इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाता है, जहां पांच या उससे अधिक कोरोना के मामले आए हों। 16 माइक्रो कंटेनमेंट जोन में से 13 इलाके पाश एरिया के हैं।
यही नहीं, सेहत विभाग द्वारा अब तक कोरोना को लेकर जो हाई प्रायोरिटी (उच्च प्राथमिकता) एरिया बनाए जा चुके हैं, उनमें से ज्यादातर सिटी के पाश इलाके हैं। हाई प्रायोरिटी एरिया विभाग उन्हें घोषित करता है, जिनमें कोरोना के तीन से पांच मामले आते हैं। जिले में 252 हाई प्रयोरिटी एरिया घोषित किए गए हैं, अब तक 140 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं।

जिले में अब तक आ चुके हैं कोरोना के 21865 केस

जिले में अब कोरोना के 21865 मामले आ चुके हैं। इसमें से 19373 मामले लुधियाना सिटी एरिया से हैं। इनमें से लुधियाना सिटी में रहने वाले कोरोना संक्रमितों की सबसे अधिक मौतें हुई। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक लुधियाना सिटी में 761 मौतें, जगराओं में 26 मौतें, रायकोट में 13 मौतें, खन्ना में 34 मौतें, समराला में 25 मौतें और पायल में 17 मौतें हुईं।

जिले में इन इलाकाें में आए काेराेना केस

पटेल नगर 5, राजेश नगर 7, हैवनली पैलेस 9, 120 बीआरएस नगर 5, 472 डी माडल टाउन एक्सटेंशन 6, बी ब्लाक किचलू नगर 5, रघुबीर पार्क हैबोवालं कलां 5, न्यू किचलू नगर नजदीक सत्संग घर 5, अग्र नगर एक्सटेंशन 6, टैगोर नगर बी ब्लाक 5, दंडी स्वामी रोड आफिसर कालोनी 5, गुरू नानक कालोनी 5 नम्बर गली 5, गांव हरियां (उप्पल) 5, बंदा बहादुर कालोनी 8, ताजपुर रोड विश्वकर्मा नगर गली नंबर एक 5, कुष्ट आश्रम जगराओं 7. 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0