लुधियाना में चाइनीज डोर का कहर : एक्टिवा सवार व्यक्ति की कटी अगुंलियां और माथा, सड़क पर गिरा, 56 टांके लगे लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :
लुधियाना में चाइनीज डोर का कहर : एक्टिवा सवार व्यक्ति की कटी अगुंलियां और माथा, सड़क पर गिरा, 56 टांके लगे
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना के कस्बा जगराओं में प्लास्टिक डोर कहर बरपा रही है। कोठे पोना के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को डोर ने घायल कर दिया। पहले डोर उसकी अंगुलियों में फंसी। इसके बाद जब डोर छुड़ाने की कोशिश की तो वह माथे में जा उलझी। इससे माथा और अंगुलियां दोनों बुरी तरह से कट गई। खून से लथपथ व्यक्ति बीच सड़क गिर गया। आस-पास के लोगों ने उसे बेसुध गिरा देखा तो तुरंत उसे प्लास्टिक डोर से मुक्त किया और कल्याणी अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान रवि दीप के रूप में हुई। उसका काफी खून बह गया।
माथे पर लगे 45 टांकें
घायल रवि दीप ने बताया कि वह किसी काम से एक्टिवा पर जा रहा था कि अचानक कटी पतंग की डोर से वह उलझ गया। डोर से चोटिल होने के बाद खून इतना बहा की उसे पता नहीं चल पाया कि वह कब सड़क पर बेसुध होकर गिर गया। रवि दीप मुताबिक 45 टांके उसके माथे पर और 11 टांके उसकी अंगुलियों पर लगे है।
आंखों से नहीं दिख रहा साफ़
रवि दीप ने बताया कि माथा कट जाने के बाद आंखों से अभी फिलहाल साफ नहीं दिखाई दे रहा। रवि दीप ने बताया कि उसने मफलर पहना हुआ था। मफलर में भी करीब 2 इंच गहरा का कट लगा है। वहीं गांव के लोगों में पुलिस के खिलाफ सख्त रोष है। लोगों का कहना है कि जो लोग दुकानों में अवैध रूप से प्लास्टिक की डोर बेच रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

COMMENTS