Homeपंजाब

लुधियाना में एमपी की 20 महिला खिलाड़ी खाना खाते ही बेहोश :

लुधियाना में एमपी की 20 महिला खिलाड़ी खाना खाते ही बेहोश :

लुधियाना में एमपी की 20 महिला खिलाड़ी खाना खाते ही बेहोश : खाना खाते ही चलती ट्रेन में तबीयत बिगड़ी, वाघा बॉर्डर घूमने आए थे 120 बच्चे लुधियाना :

वार्ड न: 81 जोशी नगर स्ट्रीट लाइटों की कमी : बाल किशन वर्मा
सूबे में 59 जगह टीकाकरण, बठिंडा में पहला इंजेक्शन एआईआईएम्एस डायरेक्टर को लगा
विस चुनाव ड्यूटी नहीं करने वालों पर डंडा :

लुधियाना में एमपी की 20 महिला खिलाड़ी खाना खाते ही बेहोश : खाना खाते ही चलती ट्रेन में तबीयत बिगड़ी, वाघा बॉर्डर घूमने आए थे 120 बच्चे

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती खिलाड़ी
लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद मामले की जानकारी देते खिलाड़ी

लुधियाना में आज ट्रेन में अमृतसर से मध्य प्रदेश जा रहे 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप के साथ हादसा हो गया। इनमें से 20 महिला खिलाड़ी खाना खाने से अचानक बेसुध हो गईं। इसका पता चलते ही लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। जिसके बाद इन सभी को तत्काल लुधियाना सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक ये बच्चे राजगढ़, बेतूल, सिंगरौली,धार और भोपाल जिले के रहने वाले हैं। खिलाड़ियों के खाए खाने को लुधियाना के सिविल अस्पताल में जमा कराकर उसकी भी जांच की जा रही है। बेहोश हुए बच्चों में पूजा खरदी, पूजा सोलंकी, प्रियांशी पाटीदार, सोनू डावर, माही चंदेरिया, अंजली दोदियार, रानी राठौड़, सपना बघेल, श्रेया राठौर, मनीष सोनी, नीतू सोनी, सुनीता भाभर, नैंसी सोनी, चेतना मारू, तान्या मालवीय शामिल हैं।

वापस लौटते वक्त अमृतसर के होटल से खाना पैक कराया

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश से अलग-अलग खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का एक ग्रुप कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमृतसर वाघा बॉर्डर घूमने आया था। इन्हें मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग की तरफ से यहां लाया गया था। यहां वाघा बॉर्डर से वापस लौटते वक्त उन्होंने अमृतसर के एक होटल से खाना पैक कराया। फिर वे अमृतसर से मध्य प्रदेश जाने के लिए ट्रेन में बैठ गए।

ट्रेन में बैठकर खाना खाते ही बिगड़ी तबीयत

अमृतसर में ट्रेन में बैठकर वे होटल से पैक करवाकर लाए खाने को खाने लगे। जब ट्रेन अमृतसर से जालंधर के फिल्लौर पहुंची तो बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद एक-एक कर खिलाड़ी बेहोश होने लगे। किसी को कुछ समझ नहीं आया। खाना खाने के बाद 20 खिलाड़ियों की हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर ट्रेन में हड़कंप मच गया। खिलाड़ियों को बेहोश होते देख रेल अफसरों को इसकी सूचना दी गई।

फूड पॉइजनिंग की आशंका, इलाज जारी

जिसके बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। वहां पहले से अधिकारी तैनात थे। घटनास्थल पर डॉक्टरों की टीम भी बुला ली गई थी। यहां उनका चेकअप किया गया लेकिन फूड पॉइजनिंग से हालत बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया।

खिचड़ी खाते ही उल्टियां होने लगी

एक महिला खिलाड़ी ने कहा कि हम मध्यप्रदेश से बॉर्डर विजिट के लिए आए थे। रास्ते में टीचर्स ने एक होटल से सब्जी, पूरी, खिचड़ी और दाल खरीदी। ऐसा लग रहा है कि खिचड़ी खराब हो गई थी लेकिन बच्चों ने ध्यान नहीं दिया। खिचड़ी खाते ही उन्हें उल्टियां होने लगी। करीब 15 से 20 बच्चों की तबीयत खराब हुई।

5 कैटेगरी के खिलाड़ी आए थे

ये खिलाड़ी अलग-अलग कैटेगरी के हैं। जिनमें NCC, NSS, स्काउट गाइड, मेधावी छात्र और खिलाड़ी शामिल हैं। मध्य प्रदेश से ये 17 जून को निकले थे। इनके साथ मध्यप्रदेश के टीचर और उनके मैनेजर भी आए हुए हैं। जो यहां खिलाड़ियों का ध्यान रख रहे हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0