Homeपंजाब

लुधियाना पुलिस ने सख्ती बड़ाई : नाइट कर्फ्यू उल्लंघन करने पर एक गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस ने सख्ती बड़ाई : नाइट कर्फ्यू उल्लंघन करने पर एक गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस ने सख्ती बड़ाई : नाइट कर्फ्यू उल्लंघन करने पर एक गिरफ्तार, ढाबा मालिक सहित तीन लोग फरार  लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :

कैप्टन ने की बिजली समझौते रद्द करने की सिफारिश :
पंजाब विस चुनाव 2022 की तैयारी तेज : सुनील कानूगोलू शिअद के रणनीतिकार
पंजाब कांग्रेस महासचिव दलजीत सिंह भोला आम आदमी पार्टी में शामिल

लुधियाना पुलिस ने सख्ती बड़ाई : नाइट कर्फ्यू उल्लंघन करने पर एक गिरफ्तार, ढाबा मालिक सहित तीन लोग फरार 

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :

महानगर में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने कर्फ्यू उल्लंघन करने के आरोप में तीन जगहों पर कार्रवाई की। मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीन की तलाश की जा रही है।
थाना लाडोवाल पुलिस ने गांव शोले के कपूर सिंह वाला इलाके में कर्फ्यू के दौरान बिना काम बाहर घूम रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान कपूर सिंह वाला निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के पूछने पर वो रात के समय बाहर घूमने के बारे में कोई तसल्ली बख्श जवाब नहीं दे सका। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी तरह, थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने वीरवार रात डीएमसी मार्केट स्थित लवली ढाबे पर दबिश दी। पुलिस की आहट पाकर ढाबे का मालिक मौके से फरार हो गया। हवलदार लखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित देर रात कर्फ्यू के दौरान ढाबा खोल कर ग्राहकों को भोजन परोस रहा था। इसके बाद रेड की कार्रवाई की गई।

देर रात तक ठेका खोल बेची जा रही थी शराब

थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने बुधवार देर रात आरती चौक स्थित शराब के ठेके पर दबिश दी। पुलिस काे देखते ही वहां काम करने वाले कारिंदे ठेका बंद करके फरार हो गए। एएसआइ हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित देर रात कर्फ्यू के दौरान ठेका खोल कर शराब बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर वहां दबिश दी तो आरोपित फरार हो गए। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0