लुधियाना को लोहड़ी पर मिल सकता है कोरोना वैक्सीन तोहफा, 101 साइटों पर हेल्थ वर्करों को दी जाएगी कोविशील्ड की डोज जिले में 112 टीमें 3 दिनों में कर
लुधियाना को लोहड़ी पर मिल सकता है कोरोना वैक्सीन तोहफा, 101 साइटों पर हेल्थ वर्करों को दी जाएगी कोविशील्ड की डोज
जिले में 112 टीमें 3 दिनों में करेंगी सभी हेल्थ वर्करों का टीकाकरण
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

लोहड़ी पर कोरोना बुराई के अंत की शुरुआत हो गई है। चंडीगढ़ से बुधवार को वैक्सीन लुधियाना पहुंचने की उम्मीद है। 16 जनवरी से पहले चरण के तहत हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन लगाना शुरू हो जाएगा।
भारत सरकार के कोविन पोर्टल पर मंगलवार तक जिले के 30 हजार 516 हेल्थ केयर वर्करों की सूची अपलोड की जा चुकी थी। इनमें सात हजार से अधिक सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के हेल्थ केयर वर्कर हैं। बुधवार से कोविन पोर्टल पर फ्रंट्र लाइन वर्करों का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। सिविल सर्जन डा. सुखजीवन कक्कड़ का कहना है कि तीन दिन में हेल्थ केयर वर्करों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। लुधियाना को होशियारपुर स्थित रीजनल स्टोर से वैक्सीन भेजी जाएगी।
– 67 कोल्ड चेन प्वाइंटों में सुरक्षित रखी जाएगी वैक्सीन।
– 74 आइस लाइंड फ्रिज (आइएलआर) व 77 डीप फ्रिजर का प्रबंध।
– 101 सेशन साइटों (वैक्सीनेशन साइट) पर होगी वैक्सीनेशन।
– 112 टीमें वैक्सीनेशन करेंगी। हर टीम में होंगे पांच सदस्य।
– 16 जनवरी से सुबह 9:00 वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
– 10 हजार हेल्थ केयर वर्करों को रोज लगाई जाएगी वैक्सीन
– 02 टीमों के पीछे एक सुपरवाइजर होगा जो वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पर नजर रखेगा।
कहां कितनी सेशन साइटें
अस्पताल साइटें : डीएमसीएच 10, सीएमसीएच 08, सिविल अस्पताल 06, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल 04, जगराओं सिविल अस्पताल 02, रायकोट सिविल अस्पताल 03, सिविल अस्पताल समराला 02, खन्ना सिविल अस्पताल 02, सीएचसी पायल 02, सीएचसी सिधवाबेट 01, सीएचसी पक्खोवाल 02, सीएचसी मानपुर में 01, सीएससी साहनेवाल 02, दीप अस्पताल 04, फोर्टिस अस्पताल 03, मोहनदेई ओसवाल अस्पताल 03. जिला टीकाकरण अधिकारी डा. किरण आहलुवालिया का कहना है कि एक टीम हर रोज करीब 100 हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन लगाएगी। सरकारी और निजी अस्पतालों के एसएमओ व वैक्सीनेशन स्टाफ प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
एक बार फिर होगा ड्राई रन
वैक्सीनेशन की तैयारियां परखने के लिए वीरवार को एक बार फिर ड्राई रन किया जाएगा। इसमें सामने आने वाली कमियों को दूर किया जाएगा।
वैक्सीनेशन की प्रक्रिया
सेशन साइट के गेट पर तैनात वैक्सीनेशन आफिसर लाभार्थी का पंजीकरण चेक करेगा। इसके बाद उसे वेङ्क्षटग एरिया में भेजा जाएगा। यहां कंप्यूटर आपरेटर लाभार्थी का पहचान पत्र देखेगा और कोविन पोर्टल पर पंजीकरण चेक करेगा। इसके बाद उसे वैक्सीनेटर के पास भेजा जाएगा। वैक्सीनेटर के तौर पर डाक्टर, नर्स या कोई एएनएम तैनात हो सकता है। वैक्सीनेशन के बाद उसे 30 मिनट के लिए आब्जर्वेशन रूम में भेजा जाएगा। वहां दो स्टाफ मेंबर तैनात होंगे। किसी लाभार्थी को अगर परेशानी होती है तो एक्सपर्ट कमेटी जिसमें हार्ट स्पेशलिस्ट, न्यूरोलाजिस्ट, गैस्ट्रोलाजिस्ट, मेडिसन स्पेशलिस्ट सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे फस्र्ट एड देंगे। हालत बिगड़ती है तो उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जाएगा।
दूसरी डोज के बाद भी रखी जाएगी नजर
वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद भी 14 दिन तक लाभार्थी सर्विलांस पर रहेगा। लाभार्थी को उसके नोडल आफिसर का नंबर दिया जाएगा। इसके अलावा जिले को जोन में बांटकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे।
वैक्सीनेशन के चार चरण
पहला चरण : हेल्थ केयर वर्कर और आंगनवाड़ी वर्कर
दूसरा चरण : पुलिस, सेना, एयरफोर्स व निगम कर्मी
तीसरा चरण : 50 साल से अधिक उम्र के लोग
चौथा चरण : 50 साल के कम उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन

COMMENTS