HomeकोरोनावायरसTechnology

रेप केस में 7 महीने से फरार आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंच महिला पर पेट्रोल डाल आग लगाई

शहर में कोतवाली थाना इलाके में केशव कॉलोनी, गणगौरी बाजार की घटना

रेप केस में 7 महीने से फरार आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंच महिला पर पेट्रोल डाल आग लगाई

जिंदा जलाने की कोशिश : रेप केस में 7 महीने से फरार आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंच महिला पर पेट्रोल डाल आग लगाई  शहर में कोतवाली थाना इलाके में केशव

युवक के पिता से मारपीट करके पत्नी को जबरन ले गए ससुराल वाले
एएसआई ने दूसरे एएसआई को गोली मार हुआ मोके से फरार
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल ने पेपर डे मनाया : बलराज भसीन

जिंदा जलाने की कोशिश : रेप केस में 7 महीने से फरार आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंच महिला पर पेट्रोल डाल आग लगाई 

शहर में कोतवाली थाना इलाके में केशव कॉलोनी, गणगौरी बाजार की घटना

मुख्य आरोपी, उसके दोनों भाई और पिता गिरफ्तार, 18 नवंबर तक रिमांड पर

जयपुर : (पी9 ब्यूरो) :

जयपुर में दीवाली की रात को दुष्कर्म का आरोपी लेखराज पीड़िता के घर में घुसा। उसने पीड़िता पर पेट्रोल उडे़ला और जलते हुए दीपक फेंककर आग लगा दी। मां को बचाने में नाबालिग बच्ची भी झुलस गई। -प्रतीकात्मक फोटो।

शहर के कोतवाली थाना इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म के मामले में करीब सात महीनों से फरार चल रहा आरोपी दीपावली की रात को पीड़िता के घर पहुंचा। घर में घुसते ही आरोपी ने कमरे में मौजूद पीड़िता पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। वारदात के दौरान घर में मौजूद पीड़िता की नाबालिग बच्चे ने लपटों से घिरी मां को बचाने के प्रयास में झुलस गई। दोनों को एस एसएमएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उधर, घटना का पता चलने पर कोतवाली थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

घटना के बाद तत्काल टीमें गठित कर मुख्य आरोपी, उसके दो बड़े भाईयों और बुजुर्ग पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर 18 नवंबर तक रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि मुख्य आरोपी के दोनों भाईयों और पिता ने पीड़िता के घर पत्थर फेंके। आरोपी का सहयोग किया जिसकी जांच की जाएगी।

कोतवाली थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमेशचंद कोहली (40), मनमोहन  कोहली (35), लेखराज  कोहली (28) है। ये तीनों सगे भाई है। इसके अलावा गिरफ्त में आया चौथा आरोपी कन्हैयालाल  कोहली (70) है, जो कि तीनों आरोपियों का पिता है। ये सभी गणगौरी बाजार में चौगान स्टेडियम के पास केशव कॉलोनी में रहते हैं। इन सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात का मुख्य आरोपी लेखराज  कोहली है।

दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने पर आग लगाने का मामला

जानकारी के मुताबिक, 28 साल के मुख्य आरोपी लेखराज  कोहली के खिलाफ 37 साल की महिला ने लॉकडाउन के पहले घर में घुसकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद आरोपी लेखराज कोहली फरार हो गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने में असफल रही। पीड़िता ने बताया कि वह 14 नवंबर को दीपावली की शाम करीब 7:15 बजे को घर पर अकेली थी। उनके पति कॉलोनी में बने मंदिर में दीपक जलाने गए थे।

पहले पेट्रोल उड़ेला, फिर घर में जल रहे दीपक फेंककर आग लगा दी

पीड़िता के मुताबिक, लेखराज घर में घुस गया। उसने मुझ पर पेट्रोल उडे़ल दिया और जलता दीपक मुझ पर फेंककर आग लगा दी और वहां से भाग निकला। इस दौरान मुझे बचाने पहुंची मेरी नाबालिग बेटी भी झुलस गई। इस बीच घर पहुंचे महिला के पति ने पड़ोसियों की मदद से आग को बुझाया। इसके बाद पत्नी व बेटी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0