Homeउत्तर प्रदेश

यूपी के कासगंज केस का मुख्य आरोपी ढेर :

यूपी के कासगंज केस का मुख्य आरोपी ढेर :

यूपी के कासगंज केस का मुख्य आरोपी ढेर : सिपाही की पीट-पीटकर हत्या करने वाला मोती एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस ने एक लाख का रखा था इनाम कानपुर : (प

Why the world would end without health care providers
एमपी में शुरू होंगी 8 नई फ्लाइट : सिंधिया ने मंत्री बनते ही दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सनातन धर्म के लिए किए गए कार्य काबिले तारीफ : हरकेश मित्तल

यूपी के कासगंज केस का मुख्य आरोपी ढेर : सिपाही की पीट-पीटकर हत्या करने वाला मोती एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस ने एक लाख का रखा था इनाम

कानपुर : (पी9 ब्यूरो) :

कासगंज में काली नदी का वह इलाका, जहां मोती सिंह को पुलिस ने ढेर किया। इसी इलाके में उसके चचेरे भाई एलकार को 10 फरवरी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

कासगंज में सिपाही की पीट-पीटकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी मोती सिंह रविवार तड़के 3.30 बजे एनकाउंटर में मारा गया। मोती पर एक लाख रुपए का इनाम था। पुलिस ने उसके पास से वह पिस्टल भी बरामद कर ली है, जो उसने एसएचओ अशोक से मारपीट के दौरान छीनी थी। कासगंज के एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मोती और पुलिस के बीच करतला रोड पर काली नदी के पास मुठभेड़ हुई।
गोली लगने के बाद उसे कासगंज जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 9 फरवरी को सिपाही देवेंद्र सिंह और दारोगा अशोक एक नोटिस चिपकाने कासगंज के नगला धीमर गांव गए थे। यहां मोती सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों के साथ मारपीट की थी। घटना में देवेंद्र की मौत हो गई थी और अशोक घायल हो गए थे।

मोती इलाके में कटरी किंग के नाम से जाना जाता था

पुलिस ने मोती पर एक लाख का इनाम रखा था। इलाके में इस हिस्ट्रीशीटर का भय था। लोग उसे कटरी किंग कहते थे। पुलिस ने मारपीट की घटना के बाद अगले ही दिन मोती के भाई एलकार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। एलकार मोती का चचेरा भाई था। उसका एनकाउंटर भी 10 फरवरी को सुबह तड़के तीन बजे काली नदी के किनारे किया गया था। पुलिस इस केस में मोती की मां सियारानी, नवाब और गुड्डू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0