HomeHeath

भोलेनाथ सब की मनोकामना पूर्ण करते है जो सावन महीने भगवान भोलेनाथ की आराधना करते है : सुनील मेहरा

भोलेनाथ सब की मनोकामना पूर्ण करते है जो सावन महीने भगवान भोलेनाथ की आराधना करते है : सुनील मेहरा

देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ उन सब की मनोकामना पूर्ण करते है जो सावन महीने भगवान भोलेनाथ की आराधना करते है : सुनील मेहरा लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कैबिनेट की आपात बैठक
गणतंत्र दिवस परेड को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
स्वतंत्रता दिवस पर मंदिर प्रांगण में फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज : अमन जैन

देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ उन सब की मनोकामना पूर्ण करते है जो सावन महीने भगवान भोलेनाथ की आराधना करते है : सुनील मेहरा

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ को सावन महीना अति प्रिय है। सावन महीने में जो भक्त सच्चे मन से शिवलिंग पर बेलपत्र और पंचामृत से स्नान करवाते है भगवान भोलेनाथ उसकी झोलिया खुशियों से भर देते हैं। उक्त तथ्य शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रधान सुनील मेहरा ने गौघाट स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के चांदी के रथ की महाआरती के दौरान कहे उन्होंने कहा कि पूरे सावन मास में शिव पर जल अर्पित करने का अपना अलग महत्व है। इस मौके ढोल नगाड़ों से भगवान भोलेनाथ की आरती मंदिर सदस्यों द्वारा की गई। पवन मल्होत्रा ने बताया कि सावन मास में चांदी के रथ पर विराजमान भगवान भोलेनाथ के दर्शन मात्र से भक्त के संकट दूर हो जाते है। बशर्ते आपका मन साफ व पवित्र हो। मुख्य सेवादार सतीश महाजन ने कहा कि पूरे सावन के महीने मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ का रुद्रा भिषेक व महा आरतियां की जाएगी। जो भी भक्त श्रद्धा पूर्वक भगवान की आराधना करता है। उस पर भगवान भोलेनाथ अवश्य कृपा करते है। इस अवसर पर सतीश महाजन, राजीव अरोड़ा, दिलीप ग्रोवर, ब्रज मोहन महंत, सनातन धर्म मंदिर पकखोवल रोड से प्रदीप खन्ना, मास्टर मदन लाल आदि मौजूद थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1