पुलिस को मिली कामयाबी : भारत-इंग्लैंड वन डे मैच पर सट्टा लगवा रहे जालंधर के दो बुकी गिरफ्तार, कई सफेदपोश और रसूखदारों से जुड़े लिंक एक लैपटॉप, 4
पुलिस को मिली कामयाबी : भारत-इंग्लैंड वन डे मैच पर सट्टा लगवा रहे जालंधर के दो बुकी गिरफ्तार, कई सफेदपोश और रसूखदारों से जुड़े लिंक
एक लैपटॉप, 4 मोबाइल बरामद
आढ़त का काम करने वाले आरोपी के घर में चल रहा थी सट्टेबाजी
जालंधर : (पी9 ब्यूरो) :


कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार देर शाम न्यू ग्रेन मार्केट में भारत-इंग्लैंड वन डे मैच पर सट्टा लगवा रहे जालंधर के दो बुकी गिरफ्तार कर लिए। उनसे 4 मोबाइल व एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में उनके कई सफेदपोश और रसूखदारों से लिंक जुड़े मिले हैं। पुलिस इन्हें पुख्ता करने के लिए उनसे बरामद डेटा की पड़ताल में जुट गई है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि वर्कशॉप चौक के नजदीक सीआईए स्टाफ वन की टीम को मुखबिरी मिली कि न्यू ग्रेन मार्केट का रहने वाला कर्मजोत सिंह उर्फ जोत और गोपाल नगर का सुखपाल सिंह उर्फ लाली लंबे समय से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने का धंधा करते हैं। यह दोनों शुक्रवार को भी भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे डे-नाइट वन डे मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। यह सट्टेबाजी कर्मजोत जोत के घर पर लगाया जा रहा है।
पुलिस टीम ने तुरंत केस दर्ज कर वहां रेड की और दोनों आरोपियों को वहां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक हजार रुपए कैश, एक लैपटॉप व 4 मोबाइल बरामद हुए। पड़ताल में पता चला कि आरोपी लैपटॉप के जरिए जेड -अकाउंट नाम के ऑनलाइन एप्लीकेशन पर चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे।
एक आढ़ती तो दूसरा डेयरी मालिक
पुलिस पूछताछ में कर्मजोत ने बताया कि वह दाना मंडी में आढ़त की दुकान चलाता है और उसने 12वीं तक की पढ़ाई की है। वह अपने साथी के साथ मिलकर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाता था। दूसरा आरोपी सुखपाल सिंह उर्फ लाली अपने पिता के साथ दूध की डेयरी चलाता है।
आरोपियों से जुड़े बुकियों की तलाश में लैपटॉप व मोबाइल का डाटा खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब इन दोनों आरोपियों से बरामद हुए लैपटॉप व 4 मोबाइल के डाटा को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को शक है कि क्रिकेट मैच पर सट्टे के इस धंधे में दूसरे कई बड़े बुकी शामिल हैं। इसके अलावा कई सफेदपोश व रसूखदार भी इनके जरिए क्रिकेट पर सट्टा लगाते थे। जिनके बारे में डाटा चैक कर नंबर व अन्य ब्यौरे के हिसाब से उनका पता लगाकर उन्हें भी पकड़ा जाएगा।

COMMENTS