HomeHeath

भाजपा संगठन मजबूत करने को जिला स्तर से लेकर मंडलों में की नई नियुक्तियां

जिला संयोजक की नियुक्ति के साथ आत्मनगर मंडल की कार्यकारिणी का किया गठन

भाजपा संगठन मजबूत करने को जिला स्तर से लेकर मंडलों में की नई नियुक्तियां

भाजपा संगठन मजबूत करने को जिला स्तर से लेकर मंडलों में की नई नियुक्तियां जिला संयोजक की नियुक्ति के साथ आत्मनगर मंडल की कार्यकारिणी का किया गठन 

ਸ਼ਹੀਦੇ ਆਜਮ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਨ ਲਾਇਨਜ਼ ਕਲੱਬ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਰਿਹਾਣਾ ਜਟਾਂ ਵੱਲੋ ਅੰਤਰ-ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
विहिप नेता अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर सिख संघठनो का समराला चौक में धरना जारी : गुरदीप सिंह गोशा
15 अक्टूबर को होने वाले राम लीला एवं दशहरा महोत्सव का गणमान्यों को दिए जा रहे निमंत्रण : बाल किशन वर्मा

भाजपा संगठन मजबूत करने को जिला स्तर से लेकर मंडलों में की नई नियुक्तियां

जिला संयोजक की नियुक्ति के साथ आत्मनगर मंडल की कार्यकारिणी का किया गठन 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने का फैसला किया। इन दिनों भाजपा जिला स्तर से लेकर मंडल व ब्लाक स्तर पर खाली पदों पर नई नियुक्तियां करने में जुटी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जिला प्रधान व अन्य पदाधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि विधानसभा चुनाव तक बूथ लेवल तक संगठन मजबूत होना चाहिए। प्रदेश प्रधान के निर्देशों पर जिला प्रधान ने खाली पदों पर नियुक्तियां शुरू कर दी। मेडिकल सेल के जिला संयोजक की नियुक्ति के साथ आत्मनगर मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया। भाजपा आत्म नगर मंडल के प्रधान अशोक खन्ना ने जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल से विचार के बाद आत्मनगर मंडल टीम की घोषणा की, जिसमें रमनदीप सिंह व अरुण बहल को आत्मनगर मंडल का महासचिव, तजिंदर पाल, हेमंत भोला, राजेश कालिया, रमेश खन्ना को मंडल उपाध्यक्ष, सुधीर हांडा, रमाकांत सूद, धर्मेंदर मंडल, ठाकुर दपिंदर को सचिव, रजत महाजन को कोष्याध्यक्ष व स्वाति गोगिया को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री कांतेदु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व आत्म नगर मंडल की प्रभारी किरण शर्मा, अश्वनी बहल, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, करुण गोगिया आदि मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व लुधियाना के प्रभारी राकेश राठौर से विचार विमर्श करने के बाद भाजपा के बहुत पुराने कर्मठ कार्यकर्ता डा. सुभाष सिंगला को भाजपा लुधियाना जिले के मेडिकल सेल का संयोजक बनाया गया। इस दाैरान भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता, कांतेदु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल मौजूद थे। पुष्पेंदर सिंगल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है और भाजपा का संगठन जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम बूथ स्तर तक अपना संगठन मजबूत कर चुके हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0