HomeHeath

भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिद्धू बाला जी मंदिर हुए नतमस्तक : जतिन शर्मा

भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिद्धू बाला जी मंदिर हुए नतमस्तक : जतिन शर्मा

भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिद्धू बाला जी मंदिर हुए नतमस्तक : जतिन शर्मा  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  मंदिर प्रधान अमन जैन, वार्ड नंबर 81 के

श्री बालाजी मंदिर में होली के रंग ठाकुर जी के संग थीम पर पुष्प होली में रंगेगे भक्त
अरुण जेटली जीवित होते तो जीएसटी इतनी जटिल कर प्रणाली न होती : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से टोनी बक्शी की अगुवाई में श्री दरबार साहिब के लिए बस की रवाना : नितिन भंडारी

भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिद्धू बाला जी मंदिर हुए नतमस्तक : जतिन शर्मा 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

मंदिर प्रधान अमन जैन, वार्ड नंबर 81 के भाजपा इंचार्ज जतिन शर्मा, प्रिंस भंडारी, राकेश वोहरा तथा कृष्ण सहगल एडवोकेट विक्रम  सिद्धू को सन्मानित करते हुए 

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू को आम जनता पूरा समर्थन मिल रहा है। एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू बाला जी मंदिर जोशी नगर धाम में नतमस्तक होने पहुंचे तथा बाला  महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मोके पर मंदिर प्रधान अमन जैन, वार्ड नंबर 81 के भाजपा इंचार्ज जतिन शर्मा, प्रिंस भंडारी, राकेश वोहरा तथा कृष्ण सहगल ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू का विशेष सन्मान किया। उन्होंने कहा कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों से आम जनता परेशान हो चुकी है इससे राहत सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार ही दे सकती। ऐडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू  ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों ने सिर्फ 5 साल पंजाब की भोली-भाली जनता से वादे किए परंतु उन वादों को निभाया नहीं। वही उन्होंने विकास के नाम पर सिर्फ अपनी तिजोरिया ही भरी। ऐडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि लुधियाना भारत का मानचेस्टर है पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर इसके लिए विशेष पैकेज केंद्र सरकार की ओर से लाया जाएगा ताकि इस शहर  का विकास हो सके।

वार्ड नंबर 81 के भाजपा वार्ड इंचार्ज जतिन शर्मा ने कहा आज के दौर में एडवोकेट विक्रम सिद्धू जैसे ईमानदार कर्मठ गरीबो के मसीहा जैसे नेता की जरूरत है जो दिन रात लोगो की समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर रहते है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गुंडाराज, नशा तस्कर, माफिया राज का बोलबाला है ये सब कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में ही पनपा है। आज पंजाब में कानून व्यवस्था लाचार है हर तरफ गुंडाराज होने के कारण आम जनता की रातों की नींद उड़ी हुई है। कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों की कारगुजारी के चलते देश का सबसे खुशहाल राज्य आज विकास की बजाय विनाश की ओर बढ़ रहा है। भाजपा वार्ड इंचार्ज जतिन शर्मा ने कहा भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिद्धू को मिल रहे समर्थन से विरोधियो की नींद उडी हुई है।  

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0