भगवान वाल्मीकि जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया : दीपक मिट्ठू लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : आज अंबेडकर कॉलोनी नियर चीमा चौक के पास भगवान वाल
भगवान वाल्मीकि जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया : दीपक मिट्ठू
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
आज अंबेडकर कॉलोनी नियर चीमा चौक के पास भगवान वाल्मीकि जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंच के प्रधान दीपक मिट्ठू जी ने बताया कि भगवान वाल्मीकि जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में वाल्मीकि मंदिर में आज हवन यज्ञ करवाया गया। उसके बाद महा भंडारा लगाया गया मंच के प्रधान दीपक मट्टू ने बताया कि 21 अक्टूबर आज रात 8:00 बजे भगवान बाल्मीकि जी का सत्संग कराया जाएगा। जिसमें अपनी हाजिरी लगाने के लिए प्रसिद्ध गायक माशा अली आ रहे हैं और शहर की महान हस्तियां सत्संग में अपनी हाजिरी लगाने के लिए आ रहे हैं। इस मौके पर दीपक काई, माना, सीता, गंजू, तनु कालिया, राजू, मामा, काशा, विनोद सिद्धू आदि मौजूद रहे।

COMMENTS