HomeHeath

बिक्रम सिंह मजीठिया पर मामला दर्ज करना बड़ी भूल : गोशा

पंजाब सरकार बदला लेने की नीति छोड़ पंजाब के कल्याण और कानून व्यवस्था की बात करे

बिक्रम सिंह मजीठिया पर मामला दर्ज करना  बड़ी भूल : गोशा

बिक्रम सिंह मजीठिया पर मामला दर्ज करना  बड़ी भूल : गोशा  पंजाब सरकार बदला लेने की नीति छोड़ पंजाब के कल्याण और कानून व्यवस्था की बात करे   लुधि

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सदस्य पंजाब के राज्यपाल से मिले : दिनेश कुमार
नीलामी रद करने से साफ हो गया है कि इसमें करोड़ों रुपये का घपला हुआ था : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
आम आदमी पार्टी का मतलब ही आम आदमी की सरकार : कुलवंत सिद्धू

बिक्रम सिंह मजीठिया पर मामला दर्ज करना  बड़ी भूल : गोशा 

पंजाब सरकार बदला लेने की नीति छोड़ पंजाब के कल्याण और कानून व्यवस्था की बात करे  

लुधियाना 24 दिसंबर : (पी9 ब्यूरो) : 

जगराओं ब्रिज पर प्रदर्शन करते हरभजन सिंह डांग, गुरदीप सिंह गोशा, मनप्रीत सिंह मन्ना, आकाशदीप बटल तथा अन्य  
जगराओं ब्रिज पर प्रदर्शन करते शिरोमणि अकाली दल के वर्कर 
जगराओं ब्रिज पर प्रदर्शन करती शिरोमणि अकाली दल की महिला वर्कर 
जगराओं ब्रिज पर प्रदर्शन करते शिरोमणि अकाली दल के वर्कर 

शिरोमणि अकाली दल और हरभजन सिंह डांग, गुरदीप सिंह गोशा, मनप्रीत सिंह मन्ना, आकाशदीप बटल के नेतृत्व में युवा अकाली दल ने जगराओं ब्रिज पर एक बड़ा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बाबा अजीत सिंह विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, प्रितपाल सिंह पाली, दर्शन सिंह शिवालिक, विजय दानव, बीबी देओल कौर, आरडी शर्मा, हरीश राय ढांडा, रणजीत सिंह ढिल्लों, कुलदीप खालसा, सिमरन ढिल्लों, राखविंदर गाबिया, गुरिंदर पाल सिंह पप्पू आदि ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार ने फिर से पंजाब में जहर घोलने की कोशिश की है जिसके परिणाम बहुत गंभीर होंगे। पंजाब को फिर से आग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर हरभजन सिंह डांग, गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि यदि कांग्रेस ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान दिया होता तो यह नहीं होता पंजाब में बम विस्फोटहोना निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस की भूमिका की जांच की भी मांग की बिक्रम सिंह मजीठिया पर झूठा मामला दर्ज कराने वाले अधिकारी व नेता को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। शिरोमणि अकाली दल  बिक्रम सिंह मजीठिया के  हमेशा साथ है वह हमेशा पंजाब के मुद्दो की बात करते है लोगो के भले की बात करते है उनकी लोकप्रियता से घबरा कर उनपे गलत मामला दर्ज किया है। आने वाले दिनों में अगर कांग्रेस सरकार ने यह मामला रद ना किया तो अकाली दल प्रदर्शन तेज करेगी अकाली दल का हर वर्कर जेल जाने को भी त्यार रहेगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1