HomeHeath

प्रोफेशनल टैक्स की प्रतियां फाड़ कर व्यापारियों ने किया रोष प्रदर्शन : सुनील मेहरा

अगर दीवाली तक सरकार ने कोई हल न निकला तो आंदोलन होगा तेज

प्रोफेशनल टैक्स की प्रतियां फाड़ कर व्यापारियों ने किया रोष प्रदर्शन : सुनील मेहरा

प्रोफेशनल टैक्स की प्रतियां फाड़ कर व्यापारियों ने किया रोष प्रदर्शन : सुनील मेहरा  अगर दीवाली तक सरकार ने कोई हल न निकला तो आंदोलन होगा तेज लु

सनातन धर्म के प्रचार व् प्रसार में प्रधान स्व.अशोक जैन जी का योगदान अतुलनीय : अमन जैन
पंजाब विधानसभा चुनाव : लुधियाना में 26.50 लाख मतदाता 14 हलकों के भाग्य विधाता
खुद को पत्रकार बता ढाबा मालिक को ब्लैकमेल करने आया दो साथियों समेत गिरफ्तार

प्रोफेशनल टैक्स की प्रतियां फाड़ कर व्यापारियों ने किया रोष प्रदर्शन : सुनील मेहरा 

अगर दीवाली तक सरकार ने कोई हल न निकला तो आंदोलन होगा तेज

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

प्रोफेशनल टैक्स को लेकर रोष प्रदर्शन राज्य महासचिव सुनील मेहरा, जिला प्रधान अरविंदर सिंह मक्कड, मंडल  होजरी यूनिट से राकेश बोहरा रमेश महाजन विजय कपूर की अध्यक्षता में बाजवा नगर में करते हुए 

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से की ओर से प्रोफेशनल टैक्स को लेकर रोष प्रदर्शन राज्य महासचिव सुनील मेहरा, जिला प्रधान अरविंदर सिंह मक्कड, मंडल  होजरी यूनिट से राकेश बोहरा रमेश महाजन विजय कपूर की अध्यक्षता में बाजवा नगर में किया गया। इस मौके राज्य महासचिव सुनील मेहरा जिला प्रधान अरविंदर सिंह मक्कड़ ने कहा कि सरकार व्यापारियों से सौतेला व्यवहार कर रही है  एक तरफ तो चन्नी सरकार बिजली पानी के बिल फाड़ कर लोगों से वाहवाही लूट रही है वहीं दूसरी ओर वह व्यापारियों के गले की फांस बन चुके प्रोफेशनल टैक्स के ऊपर चुप्पी धारे हुए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले ही मंदे  की मार  झेल रहे है। पिछले  2 साल से करोना के  कारण  व्यापारियों का करोड़ों  रुपए का नुकसान हो चुका है।परंतु सरकार की ओर से कोई राहत पैकेज देने की बजाय उस पर भारी भरकम प्रोफेशनल टैक्स  की तलवार लटकाई हुई है। वही चन्नी से पहले कैप्टन सरकार ने प्रोफेशनल टैक्स वापस लेने का व्यापारियों  को आश्वासन दिया था।परंतु चन्नी सरकार ने अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।जिससे व्यापारी वर्ग में रोष की लहर है।उन्होंने कहा कि अगर दीवाली तक सरकार ने प्रोफेशनल टैक्स वापिस न लिया तो सड़को पर उतर कर व्यापारी रोष प्रदर्शन करेंगे।जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।रमेश महाजन व राकेश बोहरा ने कहा कि कि 2020 में पंजाब के व्यापारियों का 3 लाख करोड  का नुकसान हुआ है वहीं 2021 में यह बढ़कर 6लाख करोड रुपए हो चुका है। परंतु सरकार अभी तक कुंभकरण की नींद सोई हुई है उसे व्यापारियों  का यह दर्द नहीं दिखता। वही 10  लाख लेबर बेरोजगार होकर वापिस चली गई है। विजय कपूर ने कहा पंजाब में  दो लाख के करीब छोटी होजरी की इकाइयां हैं। जो मंदी की मार के कारण बंद होने की कगार पर है।वही किसान आंदोलन के कारण पंजाब में रोज सड़क जाम, रेल जाम होने से बाहर का  व्यापारी  माल खरीदने नहीं आ रहा है ।जिसका  सीधा असर  पंजाब के  व्यापार  पर पड़ रहा है।व्यापारियों द्वारा  प्रदर्शन के दौरान प्रोफेशनल टैक्स के नोटिफिकेशन की प्रतियों को फाड़ कर सरकार की धक्केशाही के विरुद्ध नारेबाजी की गई। इस मौके महेंद्र पाल, अबी कपूर, कृष्ण लाल, शैम्पी, मनोज जैन आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0