Homeपंजाब

प्रापटी टैक्स जमा न करवाने पर चार दुकानें सील

प्रापटी टैक्स जमा न करवाने पर चार दुकानें सील

प्रापटी टैक्स जमा न करवाने पर चार दुकानें सील लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : मेयर बलकार सिंह संधू व नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल की सख्ती का

लुधियाना में सिर कटी लाश केस में हुआ खुलासा :
दो अक्टूबर को होने वाले विशाल भगवती जागरण का सुशील राजू थापर को दिया निमंत्रण : नितिन भंडारी
एएसआई व बेटे पर मारपीट का आराेप

प्रापटी टैक्स जमा न करवाने पर चार दुकानें सील

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

मेयर बलकार सिंह संधू व नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल की सख्ती का असर अब रिकवरी पर दिखने लगा है। निगम ने प्रापर्टी टैक्स व पानी सीवरेज के बिल जमा न करवाने वालों की सीलिग शुरू कर दी।

मेयर बलकार सिंह संधू व नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल की सख्ती का असर अब रिकवरी पर दिखने लगा है। निगम ने प्रापर्टी टैक्स व पानी सीवरेज के बिल जमा न करवाने वालों की सीलिग शुरू कर दी। मंगलवार को नगर निगम जोन ए की टीम ने प्रापर्टी टैक्स जमा न करवाने पर काली सड़क व गुरु विहार में चार दुकानें सील कर दी।

नगर निगम जोन ए के जोनल कमिश्नर तेजिदरपाल पंछी ने बताया कि प्रापर्टी टैक्स डिफाल्टरों से वसूली तेज कर दी गई है। जो लोग टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं उन्हें अब तक प्रेरित किया जा रहा था, लेकिन तब भी कई लोगों ने टैक्स जमा नहीं करवाया तो अब निगम ने सीलिग की प्रक्रिया शुरू कर दी। पंछी ने बताया कि जोन ए की प्रापर्टी ब्रांच ने काली सड़क गुरु विहार के दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे लेकिन उन्होंने न तो टैक्स जमा करवाया और न ही नोटिस का जवाब दिया। जिसकी वजह से बुधवार को चारों दुकानों को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सीलिग की प्रक्रिया जारी रहेगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0