पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों से मिडल क्लास पर महगाई की ट्रिपल मार : हर्ष बाहरी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : समाज सेवक हर्ष बाहरी ने कह

पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों से मिडल क्लास पर महगाई की ट्रिपल मार : हर्ष बाहरी
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
समाज सेवक हर्ष बाहरी ने कहा की कोरोना की दूसरी लहर से आमजन का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। अब मंहगाई रुला रही है। हर रोज पेट्रोल डीज़ल के बढ़ रहे दामों ने मिडल क्लास पर ट्रिपल मार की है हर चीज के दाम आसमान को छू रहे है। पेट्रोल डीज़ल के दामों के बढ़ने से ट्रांसपोटेशन जरूरत से ज्यादा बढ़ गई है जिससे चाहे सरसो के तेल, रिफाइंड यहाँ तक की दालों के भाव भी छे महीनो में दोगुने तक बढ़ गए है जिससे आमजन का बजट हिल गया है।
हर्ष बाहरी ने कहा की कोरोना महामारी के कारण पहले से ही कामकाज बुरी तरह से प्रभावित है ऊपर से केंद्र की तरफ से पेट्रोल डीज़ल के दामों में वृद्धि कर गरीब जनता का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने केंद्र से गुहार लगाई है की पेट्रोल डीज़ल के दामों में तुरंत प्रभाव से कटौती कर आमजन को राहत दे ताकि वो अपने बजट को कंट्रोल कर सके।

COMMENTS