भाजपा हैबोवाल मण्डल प्रधान गौरव अरोड़ा ने कहा पर्यावरण को ध्यान में रख सूज बुझ से मनाये दीपावली त्योहार : लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : भ
भाजपा हैबोवाल मण्डल प्रधान गौरव अरोड़ा ने कहा पर्यावरण को ध्यान में रख सूज बुझ से मनाये दीपावली त्योहार :
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

भाजपा हैबोवाल के मण्डल प्रधान गौरव अरोड़ा ने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। क्रोना वायरस आपदा के दौरान लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए इस वर्ष भारतीय संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार दीपावली पूरी सूझबुझ के साथ पर्यावरण सरक्षण के सभी नियमो को ध्यान में रखकर मनाये। पटाखे जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, वहीं कई तरह की बीमारियों को भी जन्म देती हैं। उन्होंने पटाखे रहित क्लीन व ग्रीन दीपावली मनाने का संदेश दिया।गौरव अरोड़ा ने पर्यावरण को साफ़ रखने के लिए कहा की प्रय्तेक मनुष्य को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ताकि प्रदूषण से बचा जा सके। इससे बढ़ रहे प्रदूषण से बचने के साथ साथ बीमारियों से भी बचा जा सकता है। उन्होंने धनतेरस और दीपावली में बजारो में खरीदारी करते समय भीड़ ना करने शोसल डिटेन्सिंग बनाये रखने की सलाह दी। अपना और अपने परिवार का ध्यान रखे महामारी अभी ख़त्म नहीं हुई है।

COMMENTS