पटियाला में खुलेंगे 7 नए मोहल्ला क्लीनिक : 5 शहरी और 2 ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएंगे, डीसी साहनी बोली- घर के नजदीक मिलेगा लाभ पटियाला : (रवि व
पटियाला में खुलेंगे 7 नए मोहल्ला क्लीनिक : 5 शहरी और 2 ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएंगे, डीसी साहनी बोली- घर के नजदीक मिलेगा लाभ
पटियाला : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

जिले में चल रहे और नए शुरू हुए आम आदमी क्लीनिकों को लेकर आज डीसी साक्षी साहनी ने सेहत विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने जिले में खुलने वाले 7 नए आम आदमी क्लीनिकों की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि काम में तेजी लाई जाए ताकि क्लीनिक जल्द ही जनता को समर्पित किए जा सकें।
ग्रामीण इलाकों में खोले जा रहें हैं क्लीनिक
इस अवसर पर साक्षी साहनी ने कहा कि नए खोले गए 7 आम आदमी क्लीनिकों में से 2 डकाला और अलुना में खोले जा रहे हैं, जबकि दो ग्रामीण इलाकों में खोले जा रहे हैं, जबकि हीरा बाग, भाईका ककराला, घनौर, देवीगढ़ और ईश्वर नगर (वार्ड नंबर 12 एमसी सनौर) कुल पांच क्लीनिक शहरी क्षेत्रों में खोले जा रहे हैं।
लोगों के घर के नजदीक खुलेंगे क्लीनिक
उन्होंने कहा कि क्लीनिक के लिए स्थान का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि लोगों को उनके घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। बैठक में एडीसी (ग्रामीण विकास) अनुप्रीता जोहल, जिला राजस्व अधिकारी नवदीप सिंह, एक्सईएन पीयूष अग्रवाल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
COMMENTS