Homeपंजाब

पटियाला में एसआईटी ने संत ढंडरिया वाले से की पूछताछ

पटियाला में एसआईटी ने संत ढंडरिया वाले से की पूछताछ

कोटकपूरा गोलीकांड : पटियाला में एसआईटी ने संत ढंडरिया वाले से की पूछताछ, सुरक्षा के इंतजाम कड़े पटियाला : (पी9 ब्यूरो) : पंजाब की सियासत में गर

वाराणसी से संत रविदास जयंती कार्यक्रम : पंजाब के सीएम चन्नी माथा टेकने पहुंचे
श्री बालाजी मंदिर में होली के रंग ठाकुर जी के संग थीम पर पुष्प होली में रंगेगे भक्त
भारी बारिश से बुड्ढा दरिया के किनारे टूटने का खतरा

कोटकपूरा गोलीकांड : पटियाला में एसआईटी ने संत ढंडरिया वाले से की पूछताछ, सुरक्षा के इंतजाम कड़े

पटियाला : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब की सियासत में गर्माहट लाने वाले कोटकपूरा गोलीकांड में बनाई गई नई एसआइटी ने संत रणजीत सिंह ढंडरिया वाले से पूछताछ की। इस दाैरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। जांच टीम के सदस्य साेमवार काे पूछताछ के लिए पटियाला के सर्किट हाउस में पहुंचे हैं। यहां पर संगरूर रोड स्थित शेखपुरा गांव में ढडरियां वाले से पूछताछ कर रहे हैं। 
इस दाैरान सर्किट हॉउस का गेट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को आने जाने नहीं दिया जा रहा। यहां पर करीब 50 पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया गया है। गाैरतलब है कि इससे पहले एसआइटी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से भी पूछताछ कर चुकी है।

चार गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे ढडरियां वाले

संत ढडरियां वाले चार गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे थे। गाैरतलब है कि बेअदबी मामले से जुड़े कोटकपूरा गोलीकांड की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) और उसकी जांच को रद करने के खिलाफ पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया था।

क्या है कोटकपूरा गोलीकांड

फरीदकोट जिले के बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ कोटकपूरा में धरना दे रहे लोगों पर 14 अक्टूबर, 2015 को पुलिस ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस फायरिंग के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। अब एसआइटी यह जानने की कोशिशों में जुटी है कि क्या पुलिसकर्मियाें ने आत्मरक्षा में गाेली चलाई थी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0