पटियाला, तरनतारन और नादेड़ साहिब में निहंगों द्वारा मचाए गए आतंक को देखते हुए तुरंत इनके हथियारों पर रोक लगाए सरकार : आर डी पुरी लुधियाना : (प

पटियाला, तरनतारन और नादेड़ साहिब में निहंगों द्वारा मचाए गए आतंक को देखते हुए तुरंत इनके हथियारों पर रोक लगाए सरकार : आर डी पुरी
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
शिव सेना युवा मोर्चा की मीटिंग को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी और राष्ट्रीय चेयरमैन एस डी पुरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निहंगों द्वारा पहले तो आम लोगों व हिंदुओं को अपना निशाना बनाया जाता रहा है। इनके द्वारा लोगों को डराना धमकाना और दूसरे समुदायों जैसे कि हिंदुओ के खिलाफ अभद्र भाषा बोलना और निहत्थे लोगों पर अपने हथियारों से हमला करना तो आम बात थी पर अब तो हद ही हो गई जब पहले पटियाला में ए एस आई हरजीत सिंह फिर जिला तरनतारन के दो पुलिस अफसरों को अपना निशाना बनाना और अब नादेड़ साहिब में इनके द्वारा पुलिस पर हमला करने से ये जगजाहिर हो गया है कि लोग इनके द्वारा कितने परेशान हैं।
पुरी ने कहा कि सरकार व प्रशासन को चाहिए कि इनके हथियारों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए अगर कोई निहंग अमृतधारी है तो उसको भी कुछ इंच का शस्त्र रखने की इजाजत हो। यहां तो आम ही देखने को मिलता है कि एक निहंग ने दो या तीन तलवारें लटकाई होती हैं जिस से आम लोग इनसे ख़ौफ़ में रहते हैं। शिव सेना युवा मोर्चा माँग करती हैं कि इनके ऊपर विशेष ध्यान दिया जाए।

COMMENTS