Homeपंजाबकोरोनावायरस

पंजाब से चले किसानों ने हरियाणा के बैरिकेड तोड़े, दिल्ली से सिर्फ 8 किमी दूर

पंजाब से चले किसानों ने हरियाणा के बैरिकेड तोड़े, दिल्ली से सिर्फ 8 किमी दूर

कृषि कानूनों का विरोध : पंजाब से चले किसानों ने हरियाणा के बैरिकेड तोड़े, दिल्ली से सिर्फ 8 किमी दूर, कहा- नाश्ता वहीं करेंगे नई दिल्ली : (पी9 ब्य

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से जान गई
शिवसेना शिरोमणि एवं डॉक्टर अंबेडकर दलित विकास मंच ने राज कुमार आडक्या जी को किया सन्मानित : विशाल मदान
जय माँ छिन्मस्तिका धाम ने आप विधायक मदन लाल बग्गा को किया सन्मानित : बलजिंद्र सिंह राजन

कृषि कानूनों का विरोध : पंजाब से चले किसानों ने हरियाणा के बैरिकेड तोड़े, दिल्ली से सिर्फ 8 किमी दूर, कहा- नाश्ता वहीं करेंगे

नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) :

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के किसानों के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है। पंजाब से दिल्ली कूच पर अड़े किसानों को पुलिस के वाटर कैनन की बौछारें, रास्ते जाम करने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स और आंसू गैस के गोले भी नहीं रोक पाए। किसान लगातार आगे बढ़ रहे हैं। रात 2.30 बजे वे दिल्ली से कुंडली बॉर्डर से महज 8 किमी दूर थे। उन्होंने कहा, हरियाणा के सभी बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं, अब शुक्रवार का नाश्ता दिल्ली में ही करेंगे।

अपडेट्स

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर रखी है। यहां किसानों ने रातभर डेरा जमाए रखा और सुबह से ही नारेबाजी शुरू कर दी। आज उत्तर प्रदेश में भी किसान सड़कों पर उतरेंगे।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों के विरोध में UP नेशनल हाइवे अनिश्चितकाल के लिए जाम करने का ऐलान किया है।
सोनीपत में किसानों और पुलिस में तनाव बढ़ गया है, किसानों का एक जत्था पानीपत-सोनीपत बॉर्डर पर पहुंच गया। किसानों ने यहां भी बैरिकेड्स हटाना शुरू कर दिया है।
गुरुवार को चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाइवे पर अंबाला में सद्दोपुर बॉर्डर पर किसानों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। गुस्साए किसानों ने बैरिकेड्स तोड़कर घग्घर नदी में फेंक दिए और दिल्ली की ओर बढ़ गए। नेशनल हाइवे जाम होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग कई घंटे जाम में फंसे रहे।

केंद्र ने कहा- 3 दिसंबर को बात करेंगे, लेकिन किसान मांगों पर अड़े

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि 3 दिसंबर को उनसे बात की जाएगी, पर किसान अपनी बात पर अडे हैं। वे केंद्र के तीनों कृषि बिलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर पर ट्रकों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर रखा है। बॉर्डर पर वाहनों का लंबा जाम है।

आम लोग खेतों के रास्ते निकले, दिल्ली के रास्ते आज भी बंद

नेशनल हाइवे बंद होने से लोग परेशान दिखे। पंजाब-हरियाणा हाइवे पर कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। लोग खेतों के रास्ते जाने पर मजबूर हुए। दिल्ली जाने के रास्ते आज भी बंद रहेंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0