पंजाब सरकार के बाल श्रम मुक्त अभियान को अंतिम दिन मिली सफलता : दिनेश स्टेट एक्शन वीक के अंतिम दिन टास्क फोर्स कमेटी को मिले आठ बाल मजदूर लुधि
पंजाब सरकार के बाल श्रम मुक्त अभियान को अंतिम दिन मिली सफलता : दिनेश
स्टेट एक्शन वीक के अंतिम दिन टास्क फोर्स कमेटी को मिले आठ बाल मजदूर
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पंजाब सरकार ने एक्शन वीक की शुरुआत की। इस बार एक्शन वीक सात दिन की बजाय महज पाँच दिन के लिए ही रखा गया। इस दौरान जिले में एक्शन वीक के अंतिम पांचवे दिन ही जिला टास्क फोर्स कमेटी को 8 बाल श्रमिक मिले।
टास्क फोर्स एक्शन टीम ने डिप्टी डायरेक्टर फैक्ट्री श्री नरिंदर पाल सिंह जी के नेतृत्व में जे के गारमेंट्स फैक्ट्री, काली सड़क पर दबिश दी, जिसमे जैकेट बनाने वाली फैक्ट्री से 8 बाल श्रमिक मुक्त हुए। मौके पर जब टीम पहुँची तो बच्चे सिलाई मशीनों पर बैठे जैकेट सिल रहे थे।
इस अवसर पर जिला टास्क फोर्स कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि सभी बच्चे बिना न्यूनतम मजदूरी के लगभग 12 घँटे काम करने को विवश थे, कुछ बच्चों के माता पिता गाँव मे ही है। बचपन बचाओ आंदोलन के दिनेश कुमार ने बताया कि लुधियाना में ऐसी कई फैक्टरियों में हज़ारों बच्चे काम करते है, सैकडों बच्चे पिछले कई वर्षों में मुक्त कराए जा चुके है पर उनका सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक पुनर्वास नही किया गया। दिनेश ने बताया कि मुक्त बाल श्रमिकों के बैंक खाते खुलवाने होते है, उनको बकाया मज़दूरी दिलानी होती है, उनको शिक्षा के साथ जोड़ा जाता है, उनको मुक्ति प्रमाण पत्र दिलाने होते है जिसके बेस पर बच्चों को बँधुआ श्रम के तहत 2-2 लाख रुपये की पुनर्वासित राशि दी जाती है।
छापामार कार्यवाही टीम ने डिप्टी डायरेक्टर फैक्ट्री नरिंदर पाल सिंह, लेबर इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर, जिला बाल सुरक्षा यूनिट से रितु सूद, शिक्षा विभाग से हरमिंदर रोमी व दलजीत सिंह व एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग की फोर्स के साथ बचपन बचाओ आंदोलन से दिनेश कुमार, हरचरण सिंह व चाइल्ड लाइन के सदस्य हरजीत शामिल थे।

COMMENTS