HomeHeath

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत ने भ्रष्ट तंत्र तथा गुंडा राज को दी मात : कमल कपूर

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत ने भ्रष्ट तंत्र तथा गुंडा राज को दी मात : कमल कपूर

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत ने भ्रष्ट तंत्र तथा गुंडा राज को दी मात : कमल कपूर  हलका आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिद्धू की

जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी ने मांगो को लेकर की मीटिंग : बाल किशन वर्मा
युवक के पिता से मारपीट करके पत्नी को जबरन ले गए ससुराल वाले
सिद्धू ने लुधियाना में वर्करों के साथ की बैठक :

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत ने भ्रष्ट तंत्र तथा गुंडा राज को दी मात : कमल कपूर 

हलका आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिद्धू की ईमानदारी पर जनता ने किया भरोसा 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद कमल कपूर पीए ने नव नियुक्त विधायक कुलवंत सिद्धू की जीत को एक इतहासिक जीत बताया। उन्होंने कहा ये जीत आम आदमी पार्टी की जीत नहीं बल्कि हर उस आदमी की जीत है जो भ्रष्ट तंत्र एवं गुंडाराज से परेशान था। जनता ने अपने वोट का सही इस्तेमाल कर भ्रष्टाचारियो गुंडाराज को जड़ से उखाड़ कर फेंका है। विधानसभा क्षेत्र आत्म नगर से आप विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू एक ईमानदार कर्मठ जुझारू गरीबो के सुख दुःख में काम आने वाले इंसान है। कमल कपूर ने पुरे पंजाब वासियो को आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की बधाई दी तथा पुरे विश्वास के साथ कहा की आम आदमी पार्टी जनता की हर कसोटी पर खरी उतरेगी तथा चहुंतरफा विकास होगा। आम आदमी की सरकार में किसी वयक्ति को किसी किसम का भय नहीं नहीं होगा। समाज में नारी शक्ति को बल प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी का बंपर बहुमत साबित करता है कि पंजाब के लोग पारंपरिक पार्टियों की लूट से तंग आ चुके हैं। जिन नेताओं ने अपना घर भरा था, लोगों ने उनसे मुंह मोड़ लिया है, अब बात पंजाब और पंजाबियों की होगी, पंजाब के कल्याण की बात होगी। उन्होंने कहा हलका आत्म नगर में अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ पेयजल, सीवरेज, बुनियादी सुविधाएं जिससे हलका आत्मा नगर वंचित है उसे पहल के आधार पर पूरा किया जायेगा।  

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0