Homeपंजाब

पंजाब में रेल रोको आंदोलन, 203 ट्रेनें प्रभावित :

पंजाब में रेल रोको आंदोलन, 203 ट्रेनें प्रभावित :

पंजाब में रेल रोको आंदोलन, 203 ट्रेनें प्रभावित : अंबाला में भी बैठेंगे किसान, बोले- सरकार ने रोका तो प्रदर्शन की तारीख आगे बढ़ेगी लुधियाना : (रवि

3.5 किलो गांजा समेत महिला गिरफ्तार
7 myths uncovered about music videos
काशी के लिए आज निकलेंगे वाल्मीकी श्रद्धालु :

पंजाब में रेल रोको आंदोलन, 203 ट्रेनें प्रभावित : अंबाला में भी बैठेंगे किसान, बोले- सरकार ने रोका तो प्रदर्शन की तारीख आगे बढ़ेगी

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

पंजाब में मुआवजा, MSP और कर्ज माफी को लेकर किसानों के आंदोलन का आज आखिरी दिन है। जो किसान पंजाब भर में रेलवे लाइनों पर बैठे हुए थे, आज हरियाणा में भी अपना प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों से 19 किसान संगठन आज अंबाला को मिला 21 जगहों पर प्रदर्शन करेंगे और ट्रेनों को रोकेंगे। सभी जत्थेबंदियों ने शाम 4 बजे ट्रैक से उठने का फैसला कर लिया है।
जत्थेबंदियों ने हरियाणा सरकार को चेतावनी दी है कि अगर अंबाला में किसानों को रेलवे ट्रैक पर बैठने से रोका या परेशान किया तो प्रदर्शन की तारीख आगे भी की जा सकती है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि किसानों ने दशहरे पर 23-24 अक्टूबर को किसानी दशहरा मनाने की घोषणा कर दी है। इस दौरान पूरे देश में मोदी सरकार व कॉर्पोरेट घरानों के पुतले जलाए जाएंगे।
रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद अंबाला से अमृतसर, पठानकोट से अमृतसर और पंजाब से चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना से मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का आदि सभी रूट्स पूरी तरह से ठप हैं। इससे आज 203 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
अमृतसर में आज महिला किसान इकट्‌ठी हो रही हैं। दोपहर के बाद किसानों का साथ देने के लिए महिलाएं ट्रैक पर पहुंचेंगी। वहीं आज कुछ किसान संगठन मुख्य हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर भी पहुंच रहे हैं। आज टोल प्लाजा फ्री करने वाले हैं। लेकिन गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा, ताकि आम जनता परेशान ना हो।

किसानों की मांगें

घग्गर नदी के किनारे टिवाना गांव से लेकर नए बनने वाली अंबाला चंडीगढ़ मार्ग तक बांध को पक्का किया जाए।
बाढ़ के कारण प्रभावित हुई जमीन का मुआवजा कम से कम एक लाख रुपया प्रति एकड़ के हिसाब से और बाढ़ के कारण जमीन में अधिक मिट्टी बहने के कारण फसलों के खराब का मुआवजा 50 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से दिया जाए।
किसानों ने कहा कि मुआवजा देने की जमीन 5 एकड़ तक की शर्त को हटाकर कुल खराब हुई जमीन का मुआवजा दिया जाए।
बाढ़ के कारण प्रभावित हुई ट्यूबवेल पानी की पाइप लाइन सरकार द्वारा डाली जाए।
बाढ़ के कारण प्रभावित हुई बिजली की लाइनों को ठीक करवाया जाए।
ब्लॉक डेराबस्सी के घग्गर और झरमल नदी और बरसाती नालों में आ रहे फैक्ट्री का गंदा पानी तुरंत बंद किया जाए या फिर साफ करके छोड़ जाए।
बाढ़ के कारण गांव टिवाना में घग्गर नदी पर बना पुल टूटने के कारण रास्ता बंद हो गया। घग्गर नदी का पक्का पुल बनाया जाए।
बाढ़ के कारण गिरे मकान मालिकों को मुआवजा दिया जाए।
बरसात के बाढ़ के कारण टूटी हुई इलाके की सड़कों को तुरंत ठीक किया जाए।

203 से अधिक ट्रेनें प्रभावित

किसानों की तरफ से ट्रैक जाम किए जाने के बाद उत्तर भारत की 203 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं। आज किसान अम्बाला में रेलवे ट्रैक पर बैठ जाएंगे। जिसके चलते प्रभावित ट्रेनों की गिनती बढ़ सकती है। फिलहाल रेलवे विभाग ने 136 ट्रेनों को रद्द किया है। वहीं 25 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, 26 ट्रेनों को ओरिजनेटेड और 16 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

रद्द ट्रेनों और रूट डायवर्ट की लिस्ट…

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0