पंजाब महिला आयोग से मनीषा गुलाटी को फिर हटाया : आप सरकार ने अध्यक्ष पद से एक्सटेंशन की खत्म, पिछले महीने हाईकोर्ट पहुंची थी चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब
पंजाब महिला आयोग से मनीषा गुलाटी को फिर हटाया : आप सरकार ने अध्यक्ष पद से एक्सटेंशन की खत्म, पिछले महीने हाईकोर्ट पहुंची थी
चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को पद से हटा दिया गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने उनकी एक्सटेंशन को रद्द कर दिया गया है। बीते महीने ही उन्हें इस पद से हटाया गया था, लेकिन मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट का रुख कर लिया। जिसके बाद पंजाब सरकार ने यू-टर्न लेते हुए अपने फैसले को ही वापस ले लिया था।
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए मनीषा गुलाटी को पंजाब महिला अयोग का चेयरपर्सन नियुक्त किया था। इसके बाद 18 सितंबर 2020 को पंजाब सरकार ने महिला आयोग की चेयरपर्सन के पद पर तीन साल की एक्सटेंशन दी। सरकार बदली तो मनीषा गुलाटी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद भारतीय जनता पार्टी भी जॉइन कर ली, लेकिन एक्सटेंशन के चलते उनकी कुर्सी बची रही।
बीते महीने की थी एक्सटेंशन रद्द
आम आदमी पार्टी ने बीते माह ही मनीषा गुलाटी की एक्सटेंशन को रद्द कर दिया था। जिसके बाद हंगामा हुआ और मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट का रुख कर लिया। मनीषा गुलाटी के हाईकोर्ट जाने के बाद मान सरकार ने यू-टर्न लिया और मनीषा गुलाटी के खिलाफ लिया फैसला रद्द कर दिया था।

COMMENTS