गुम हुए वाहनों को ढूंढने के लिए नई एप लाॅन्च : पंजाब पुलिस व्हीकल फाइंड सिस्टम किया लॉन्च, एप में सभी थानों, चौकियों में खड़े 1500 वाहनों का डाटा किय
गुम हुए वाहनों को ढूंढने के लिए नई एप लाॅन्च : पंजाब पुलिस व्हीकल फाइंड सिस्टम किया लॉन्च, एप में सभी थानों, चौकियों में खड़े 1500 वाहनों का डाटा किया गया अपलोड
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :


पुलिस विभाग की ओर से गुम हुए वाहनों को ढूंढने के लिए नई एप लाॅन्च की गई है। जिसमें थानों में खड़े लावारिस वाहनों का डाटा अपलोड किया गया है। ताकि जिन लोगों के वाहन गुमशुदा हुए हैं, वह लोग एप में सर्च करके ढूंढ सके। लेकिन, हैरानी की बात तो यह है कि जिन लोगों के वाहन चोरी होने के बाद नहीं मिल सके।
उनका कोई हल नहीं हो सका। जबकि वाहनों का भी पता नहीं चल सका। जिस कारण पीड़ित थानों के चक्कर लगाकर परेशान है। सीपी राकेश अग्रवाल, ज्वाइंट कमिश्नर सचिन गुप्ता और एडीसीपी रूपिंदर कौर भट्टी द्वारा इस एप को लाॅन्च किया गया।
पुलिस द्वारा पीपी-वीएफएस नाम से इस एप्लीकेशन को शुरू किया गया है। इसे अभी एड्रायड मोबाइलों के लिए तैयार किया गया है। यह गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकेगी। इसे hhtps://play.google.com/store/apps/details?id=punjabpolice.saanjh.com.vehicle के लिंक से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
इस प्रोजेक्ट को पंजाब पुलिस व्हीकल फाइंड सिस्टम नाम दिया गया है। एप्प में सभी थानों, चौकियों व अन्य विभागों में लंबे समय से खड़े 1500 वाहनों का डाटा डाला गया है। वाहनों का रजिस्ट्रेशन, इंजन व चेसी भी डाला गया है। व्यक्ति रजिस्ट्रेशन, इंजन व चेसी से सर्च करके वाहन का पता लगा सकता है। जबकि एडवांस सर्च की ऑप्शन से व्यक्ति वाहन को नाम, मॉडल व रंग से भी सर्च करके ढूंढ सकता है।
हर महीने चोरी हो रहे 15 से 20 वाहन, उनका सुराग नहीं
शहर में हर महीने 15 से 20 वाहन चोरी हो रहे हैं। लेकिन पुलिस इस पर रोक नहीं लगा पा रही। जबकि चोरी हुए इन वाहनों में भी 70 प्रतिशत का सुराग ही नहीं मिल पाता। अभी तक उन वाहनों का पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है। जबकि दूसरी जगह पहले से थानों में खड़े वाहनों का डाटा एप में डालकर वाहवाही लूटी जा रही है।

COMMENTS