Homeपंजाब

निजीकरण रोकने को ले सरकारी बैंक आज व कल बंद रहेंगे

निजीकरण रोकने को ले सरकारी बैंक आज व कल बंद रहेंगे

निजीकरण रोकने को ले सरकारी बैंक आज व कल बंद रहेंगे  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   एलआइसी सहित कई सरकारी कंपनियों के शेयर निकालकर पब्लिक सेक्ट

मंत्रियों, विधायकों से मिल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू कर रहे शक्ति प्रदर्शन
पंजाब में रात 10 से सुबह 5 बजे नाइट कर्फ्यू :
जत्थेदार ज्ञानी रघबीर ने श्री अकाल तख्त साहिब का पदभार संभाला :

निजीकरण रोकने को ले सरकारी बैंक आज व कल बंद रहेंगे 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

 एलआइसी सहित कई सरकारी कंपनियों के शेयर निकालकर पब्लिक सेक्टर में तब्दील करने और निजीकरण का बढ़ावा देने के विरोध में सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मी देशव्यापी हड़ताल पर 

सरकारी बैंकों में निजीकरण का बढ़ावा देने और एलआइसी सहित कई सरकारी कंपनियों के शेयर निकालकर पब्लिक सेक्टर में तब्दील करने को लेकर सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मी देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।

शनिवार व रविवार को बैंक पहले ही बंद रह चुके हैं। ऐसे में सोमवार व मंगलवार को बैंकों के बंद रहने से चेक लग व पास नहीं हो पाएंगे। बैंकों में कैश जमा नहीं होने पर फ्लो भी नहीं बन पाएगा। ऐसे में नकदी की भी परेशानी हो सकती है। दो दिन की हड़ताल के चलते औद्योगिक नगरी लुधियाना के कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि हड़ताल में निजी क्षेत्र के बैंक शामिल नहीं होंगे। वहां आम दिनों की तरह कामकाज होगा।

देश व्यापी हड़ताल का हिस्सा बनते हुए लुधियाना की 470 के करीब शाखाएं इससे प्रभावित होंगी। इसमें रोजाना एक हजार करोड़ के चेकों की ट्रांजेक्शन होती है। इसके साथ ही बैंक कर्मी अपनी समस्याओं के मंथन को लेकर एक धरना भारत नगर चौक स्थित कैनरा बैंक के बाहर देंगे। जिले में सभी बैंक कर्मी भाग लेकर अपने विचार रखेंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0