Homeपंजाब

नशीला पावडर देसी पिस्तौल व् कारतूस समेत काबू

नशीला पावडर देसी पिस्तौल व् कारतूस समेत काबू

क्रूज कार डलिवरी देने जा रहा नशीला पावडर देसी पिस्तौल व् कारतूस समेत काबू लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  क्रूज कार में नशीले पाउडर की तस्

पीएयू टीचर्स एसो. चुनाव डेढ़ साल बाद 15 जनवरी को
सियासी हलचल तेज : 10 हजार करोड़ से सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे इंडस्ट्री-लोगों को होगा फायदा : सुखबीर
जालंधर में जम्मू-कश्मीर से लाई गई 200 करोड़ की 34 किलो हेरोइन पकड़ी, 3 आरोपी गिरफ्तार

क्रूज कार डलिवरी देने जा रहा नशीला पावडर देसी पिस्तौल व् कारतूस समेत काबू

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

क्रूज कार में नशीले पाउडर की तस्करी करने वाले को सीआईए 1 की टीम ने एक देसी पिस्तौल, तीन जिन्दा कारतूस तथा 800 ग्राम नशीला पाउडर समेत गिरफ्तार किया है। थाना हैबोवाल में केस दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड पर ले कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया आरोपी की पहचान रोमिश कुमार वासी संत विहार हैबोवाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया की पुलिस को वीरवार दोपहर को गुप्त सुचना मिली की आरोपी नशीला पाउडर की तस्करी करता है एवं अभी भी अपनी शेवरले क्रूज कार में ग्राहकों को डलिवरी देने जा रहा है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखते हुए जस्सिया रोड रेलवे लाइन के पास नाका लगाकर गिरफ्तार किया। उसकी कार की तलाशी दौरान उकत नशीला पाउडर, देसी पिस्तौल तथा कारतूस बरामद हुए। एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया की पता लगाया जा रहा है की आरोपी नशीला पाउडर, देसी पिस्तौल व् कारतूस कहा से ले कर आया है तथा उसका पिछले रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है। उससे की जा रही पूछताछ में एहम खुलासे होने की संभावना है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0